मंदसौरमध्यप्रदेश

सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल – रिसोर्ट- मंदसौर के मालासरी टापू में टेंट सिटी बनेगी

सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल – रिसोर्ट- मंदसौर के मालासरी टापू में टेंट सिटी बनेगी

भोपाल-मप्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के साथ निवेश आकर्षित करने पर काम भी हो रहा है। इसके अगले चरण में पर्यटन विभाग मंदसौर, छिंदवाड़ा, धार, बैतूल और पन्ना जैसे छोटे जिलों में होटल – रिसॉर्ट बनाने पर काम करेगा। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होने वाले इन कामों में लगभग 450 करोड़ रुपए निवेश होंगे! निर्माण के लिए निजी क्षेत्र की मदद ली जाएगी। निजी निवेशकों से इन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए – टेंडर निकाल दिए गए हैं। डेढ़ से पांच साल के बीच – ये होटल-रिसॉर्ट बना लिए जाएंगे। निजी निवेशकों को इन्हें 90 साल की लीज पर दिया जाएगा।

जमीनों के लिए लगेगी बोली

विभाग ने इन प्रोजेक्ट के लिए ग्रामीण इलाकों में 5 लाख हेक्टेयर और शहरी इलाकों में 10 लाख हेक्टेयर की शुरुआती मूल्य तय किए हैं। निजी निवेशक इनके लिए बोली लगाकर मूल्य बढ़ाएंगे। निर्माण के लिए 10 करोड़ तक लागत का 15% तो 10 करोड़ से अधिक पर 30% पूंजी सहायता विभाग देगा। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध छत्तरपुर, निवाड़ी, पन्ना, छिंदवाड़ा, धार के अलावा मंदसौर, बैतूल, अलीराजपुर और नीमच जैसी जगहों पर ये प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

मंदसौर के मालासरी टापू में टेंट सिटी बनेगी

जिन 30 प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, उनमें होटल-रिसॉर्ट के साथ वाटर स्पोर्ट, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म गतिविधियां भी शामिल हैं। धार के चंदनखेड़ी में थीम पार्क भी बनेगा। मंदसौर के मालासरी टापू में टेंट सिटी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}