नगरवासियों कि मांग पर प्रशासन ने शामगढ़ में धार्मिक स्थल से अतिक्रमण हटाया

नगरवासियों कि मांग पर प्रशासन ने शामगढ़ में धार्मिक स्थल से अतिक्रमण हटाया
शामगढ़। नगर के के वार्ड 03 में स्थित एक धार्मिक स्थल से मंगलवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी मांग को लेकर 12 जनवरी को तहसील कार्यालय एवं नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर नगर के नागरिकों द्वारा ज्ञापन सौंपा था, जिसमें धार्मिक स्थल पथवारी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। शिकायतों एवं ज्ञापन के बाद मंगलवार को पुलिस बल के साथ प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कि गई। इस दौरान मौके पर तहसीलदार किरण गहलोत, नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश कुमार यादव, इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, कस्बा पटवारी मुकेश साल्वी, पटवारी नितिन कटलाना सहित शामगढ़ थाना पुलिस बल मौजूद रहा।प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई किवे सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा नियमों का पालन करें।
============


