मिसाबंदी स्व.मांगीलाल जी परमार की स्मृति मे दो दिवसीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ

मिसाबंदी स्व.मांगीलाल जी परमार की स्मृति मे दो दिवसीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ
✍️ राजेन्द्र देवड़ाताल। ताल नगर मे दिनांक 4 फ़रवरी तथा 5 फरवरी 2026 को दो दिवसीय शूटिंग बॉल ऑल इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी तथा मिसाबंदी स्व. श्री मांगीलाल परमार कि स्मृति में आपके पुत्र पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार तथा नपा ताल अध्यक्ष मुकेश परमार के संरक्षण में ताल नगर में 2 दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बाल ( वॉलीबॉल ) डें नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन दिनांक 5 फरवरी 2026 को हुआ। अखिल भारतीय स्तर के इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे केके सिंह कालूखेड़ा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा कान सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जिला रतलाम रहे विशेष अतिथी सुनील भावसार भास्कर राव भागवत पूर्व भारतीय टीम कैप्टन प्रकाश व्यास जिलाध्यक्ष शूटिंग बाल सालार बादशाह जावरा उपस्थित रहे। दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर परमार परिवार एवं विद्यार्थी क्लब ताल को नगर मे खुब साधुवाद मिल रहा है। ज्ञात है की परमार परिवार शुरू से ही राजनीतिक समाजसेवा तथा खेल तथा अन्य गतिविधियों मे अग्रणी रहा है। अखिल भारतीय प्रतियोगिता मे दूर दराज की अखिल भारतीय टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे प्रथम स्थान टीम अरुण (उत्तर प्रदेश) द्वितीय स्थान टीम मित्तल (उत्तराखंड) तथा संयुक्त तृतीय एवं चतुर्थ स्थान टीम इश्तियाक (मालेगांव) एवं टीम सोहेब (जामनेर) रहे। आयोजनकर्ता समिति ने सभी विजेता एवं सहभागी टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन टीम के रईस मामू जुझारसिंह आसिफ खान बब्बू विक्रम पितलिया शमशेउद्दीन खान याक़ूब मंसूरी दिलीप मुणत असलम खान अरविन्द भरगट डॉ युसूफ बड़ोद आलम खान हर्षवर्धन जैन इफतीकार बेग वीरेंद्र धाकड, गुड्डू बांठिया सदाक़त कुरैशीअक्कू भाई ताल आदि समिति सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।


