यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंदसौर में उतरा राजपूत समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंदसौर में उतरा राजपूत समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। जिला राजपूत समाज संगठन, मन्दसौर द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हाल ही में बनाए गए नियमों को भेदभाव पूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। संगठन ने मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर इन नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। अन्यथा समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।
ज्ञापन के पूर्व महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर समाजजनों ने एकत्र होकर यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में जिला राजपूत समाज संगठन ने कहा कि यूजीसी द्वारा जातिगत आधार पर सामान्य वर्ग के प्रति भेदभावपूर्ण नियम बनाए गए हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन नियमों में सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को शामिल नहीं किया गया है, साथ ही इन नियमों को बनाने वाली समिति में भी सामान्य वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं किया गया है। संगठन ने इसे पूरी तरह से गैर-संवैधानिक करार दिया है।
राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यूजीसी के इस कदम से समाज के युवाओं और छात्रों में घोर आक्रोश व्याप्त है। जिला अध्यक्ष रूघनाथ सिंह राठौर काचरिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि यूजीसी नियम 2026 को वापस नहीं लिया जाता है, तो समाज उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा।संगठन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल, मध्य प्रदेश शासन को भी प्रेषित की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री रघुनाथ सिंह राठौर, महेन्द्र सिंह शक्तावत, भोपाल सिंह सिसोदिया, नरेन्द्र सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान,भूपेंद्र सिंह राठौर,के के सिंह भाटी, रिपुदमन सिंह चंद्रावत, दशरथ सिंह चंद्रावत, धर्मपाल सिंह देवड़ा,रघुवीर सिंह राठौर, प्रीतिपाल सिंह राणा, जितेन्द्र सिंह राणा, मदन सिंह देवड़ा, गोपाल सिंह कोचवी,कुशाल सिंह शक्तावत, विजेन्द्र सिंह चुंडावत, रघुराज सिंह सिसोदिया, महेन्द्र सिंह भाटी, श्याम सिंह टोलखेड़ी, हिम्मत सिंह राठौर, नरेन्द्र सिंह मोरखेड़ा, गजेंद्र सिंह शक्तावत, राजेन्द्र सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, निर्मल सिंह सिसोदिया, ज्ञान सिंह राठौर, इन्द्रपाल सिंह सिसोदिया, कुलदीप सिंह शक्तावत, विजय सिंह राठौर, भानुप्रताप सिंह सोलंकी, सत्येन्द्र सिंह सोम,गोविन्द सिंह कोचवी, अरविन्द सिंह राठौर,बालू सिंह सिसोदिया, चंद्रविनोद सिंह सेंगर, रणवीर सिंह राणावत, नरेन्द्र सिंह चंद्रावत, रामपाल सिंह देवड़ा, संदीप सिंह शक्तावत, अजय सिंह सेजपुरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। आभार समाज के सचिव भूपेन्द्र सिंह राठौर (खेड़ी) ने माना। यह जानकारी प्रवक्ता के द्वारा दी गई।
==========



