गरोठमंदसौर जिला

सीतामऊ में आयोजित मोटर मालिक संघ कि बैठक में पंकज मांदिलया भानपुरा एवं विक्रम सिंह परिहार झालावाड़ के नेतृत्व में मोटर मालिकों ने भाग लिया 

सीतामऊ में आयोजित मोटर मालिक संघ कि बैठक में पंकज मांदिलया भानपुरा एवं विक्रम सिंह परिहार झालावाड़ के नेतृत्व में मोटर मालिकों ने भाग लिया 

गरोठ। 1 फरवरी को मोटर मालिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के मुख्य अतिथि में सीतामऊ में आयोजित संभागीय बैठक में मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील अध्यक्ष श्री पंकज मादलिया व जिला झालावाड़ मोटर मालिक संघ अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह परिहार के नेतृत्व में मोटर मालिकों ने भाग लिया।

बैठक में मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा नए नियमों को लागू करने के संदर्भ में मोटर व्हीकल टैक्स बढ़ोतरी व परमिटों पर रोक के संदर्भ में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में सभी मंदसौर जिले के मोटर मालिक सम्मिलित हुए ।

भानपुरा मोटर मालिक संघ अध्यक्ष श्री पंकज मादलिया व जिला झालावाड़ मोटर मालिक संघ अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह परिहार व भानपुरा मोटर मालिक श्री जसवंत हाडा श्री गूगली भाई हाडा श्री निर्मल हाडा श्री राकेश वधवा श्री जगदीश भाना उर्फ छोटू भाना श्री निर्मल हाडा श्री अभिषेक दुबे श्री रोहित राकेश चाष्टा सभी मोटर मालिक अपनी मांगों के संदर्भ में सीतामऊ नगर बैठक में सम्मिलित हुए मध्य प्रदेश परिवहन शासन द्वारा टैक्स बढ़ोतरी वर्षों से चलते आ रहे स्थाई परमिट पर रोक के संदर्भ में भानपुरा तहसील के मोटर मालिक सीतामऊ नगर बैठक में सम्मिलित हुए वर्तमान समय सभी मोटर मालिक डीजल व टैक्स बढ़ोतरी कारण परेशान होते हुए भी बस संचालन कर रहे हैं मोटर मालिक संघ द्वारा मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग का ध्यान इस और आकर्षित करते हुए मोटर मालिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए मोटर मालिक के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}