ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 29 जनवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 29 जनवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी – 13:57 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 07:32 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* विष्टि – 13:57 तक

*💫पश्चात्-* बव

*✨योग-* एन्द्र – 20:27 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:57

*🌙चन्द्रोदय-* 14:01

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 18:32 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 13:55 से 15:16

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 13:57 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भैमी एकादशी (बंगाल) , श्री श्यामबाबा जागरण , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:32 तक , विघ्नकारक भद्रा 03:16 से 13:56 तक , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण , पंचांगभेद से कल भी) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन , पंचांगभेद से आज भी) , मेला श्री वेणेश्वर धाम प्रारम्भ (डुंगरपुर) , भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर , पंचांगभेद) , स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती , श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस , भारतीय समाचार पत्र दिवस व बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।

🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 11:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , प्रदोष व्रत।

🎯आज की वाणी👉

🌹

सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते।

मृज्यया रक्ष्यते रूपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ।।

भावार्थ👉

           _धर्म का रक्षण सत्य से , विद्या का अभ्यास से , रूप का सफाई से और कुल का रक्षण सदाचरण करने से होता है ।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज 29 जनवरी 2026 , बृहस्पतिवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) 

आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं

🔅 कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}