सुवासरामंदसौर जिला

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों का निकला संचलन, मनाया पराक्रम दिवस 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों का निकला संचलन, मनाया पराक्रम दिवस 

सुवासरा।विद्या भारती मालवा प्रांत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती महोत्सव- 2026 को पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा नगर में प्रमुख मार्गो से होते हुए विशाल पथ संचलन निकाला गया।

जिसमें विवेकानंद शिक्षण समिति सुवासरा के अध्यक्ष विरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुन्या, वरिष्ठ सदस्य अभय कुमार भामावत, महेश धनोतिया, नारायण लाल बोराना, गोविंद कुमावत एवं राकेश शर्मा उपस्थित रहे। आज का पथ संचलन एवं कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य संतोष यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सबसे आगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद झांसी की रानी लक्ष्मी बाई एवं देवी अहिल्या बाई बने भैया बहिन घोड़े पर सवार थे। उसके पश्चात् बहिनों की वाहिनियां क्रमश: कलश वाहिनी, दुर्गा वाहिनी, तलवार वाहिनी,दंड वाहिनी एवं गरबा वाहिनी चली। इसके पश्चात् भैयाओं का घोष दल, तिरंगा वाहिनी, भगवा वाहिनी, समता वाहिनी तथा अन्य भैया बहिन भारत माता का जय घोष, वंदे मातरम् एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

नगर के प्रमुख स्थानों (श्री हनुमान मंदिर, सभा चौक, तहसील मार्ग एवं श्री गणपति चौराहा )पर भैया बहिनों ने गरबा,लेजिम तलवार बाजी, दंड कला एवं समता का प्रदर्शन किया। नगर के सभी नागरिक बंधुओ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भैया बहिनों का स्वागत किया एवं उत्साहवर्धन किया।

नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह पथ संचलन पूर्ण हुआ। उक्त जानकारी संचलन के प्रभारी चमन सिंह देवड़ा, सह प्रभारी पीरुलाल राठौर के द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}