
बसंत पंचमी महोत्सव एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाते हुए दीप यज्ञ भी सम्पन्न
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय माध्यमिक विद्यालय आक्या कलां में ज्ञान, कला व संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्रकटोत्सव व प्रकृति में महारास का पावन पर्व बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन शिक्षक दिनेश पांचाल रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ सस्था प्रधान श्रीमती वर्षा कुशवाह एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व माँ गायत्री व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ दीप यज्ञ भी संपन्न किया | विद्यालय की छात्रा राधिका प्रजापत एवं रानू डोडिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | श्री पांचाल ने ने बच्चों को नेताजी के भारत की आजादी में योगदान के बारे में बताया, शिक्षक संजय गुप्ता में माँ सरस्वती के प्रकटोत्सव की कथा बच्चों को सुनाई तथा शिक्षिका नजमा मंसूरी ने वसंत पंचमी के महत्व के बारे में बच्चों को बताया |


