सुवासरामंदसौर जिला

बर्डया गुर्जर में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यशाला संपन्न: स्वदेशी और नशामुक्ति का लिया संकल्प

बर्डया गुर्जर में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ कार्यशाला संपन्न: स्वदेशी और नशामुक्ति का लिया संकल्प

सीतामऊ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड सीतामऊ के तत्वावधान में, नवांकुर संस्था जय श्री सामाजिक सेवा समिति ढाबला महेश सेक्टर-4 बसई और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरडिया गुर्जर के संयुक्त प्रयास से ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत बरडिया गुर्जर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गोपाल सिंह सरपंच, कमलसिंह  मांगीलाल  श्याम लोहार राम सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने संबोधन में सरपंच गोपाल सिंह ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाकर स्वावलंबन की ओर बढ़ने, नशामुक्त समाज के निर्माण, शिक्षा का महत्व और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय से ही राष्ट्र का अभ्युदय संभव है।

वक्तव्य के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों और विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समित बरडिया गुर्जर के अध्यक्ष दिनेश सिंह जी सचिव गोपाल सिंह जी द्वारा किया गया। इस पूरी कार्यशाला के आयोजन में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण जन और विद्यार्थी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्राम विकास के इन संकल्पों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}