इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 21 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 21 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

763 – बखामरा की लड़ाई में ईसा इब्न मूसा के नेतृत्व में अब्बासिद सेना ने एलिड्स को हराया।

1726 – कॉन्वेंटिकल अधिनियम स्वीडन में अपनाया गया।

1732 – रूस और पर्शिया ने रीसाचा की संधि पर हस्ताक्षर किये, समझौते की शर्तों के आधार पर रूस अब पर्शिया के क्षेत्रों पर दावा नहीं करेगा।

1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।

1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।

1921 – इटली की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना लिवोर्नो शहर में हुई।

1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।

1924 – ग्रीस (यूनान) को स्वतंत्रता हासिल हुई।

1941 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ पर लगा व्यापार प्रतिबंध हटाया, जो शीतकालीन युद्ध के दौरान लगाया गया था।

1945 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1952 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानी नेहरू की कांग्रेस पार्टी ने भारत में आम चुनाव जीता।

1954 – पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, यूएसएस नॉटिलस, कनेक्टिकट में टेम्स रिवर पर लॉन्च की गई थी।

1958 – कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया।

1959 – यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की स्थापना की गई।

1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।

1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।

1972 – मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई।

1976 – फ्रांसीसी-ब्रिटिश वाणिज्यिक सुपरसोनिक विमान, कॉनकॉर्ड ने अपनी सेवा शुरू की।

1978 – पनामा के स्नातक रॉबर्टो डुरान, एस्टेबन डी जीसस के 12 वें दौर के टीकेओ के साथ ड्यूक डब्ल्यूबीसी विश्व लाइटवेट चैंपियन बने।

1981- तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।

1996 – स्वायत्त फ़िलिस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फ़िलिस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।

1996 – एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित किया।

1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई।

2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ।

2000 – हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ हुई।

2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट शृंखला जीती।

2008 – भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान का नाम वर्ष 2007 का ‘हाल आफ़ फ़ेम अवार्ड’ की लिस्ट में शामिल किया गया।

2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2010 – एलए लेकर्स के कोबे ब्रायंट साथी एनबीए दिग्गज, विल्ट चेम्बरलेन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 31 साल और 151 दिनों में 25,000 करियर अंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।

2014 – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गैस की कीमत 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की।

2015 – इटालियन फैशन लेबल गुच्ची ने अपने नए क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में एलेसेंड्रो मिशेल का नाम लिया।

2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के पहले पूर्ण दिन पर महिलाओं का मार्च अमेरिका के 400 शहरों और 160 से अधिक देशों में हुआ।

2019 – दिल्‍ली की एक अदालत ने 81 अरब रूपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रर्वतन निदेशालय को गुजरात की दवा कंपनी स्‍टर्लिग बायोटेक के चार मालिकों के खिलाफ प्रत्‍यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी।

2019 – चीन की ली ना इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ्रेम के लिए चुनी जाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनीं।

2019 – अफगानिस्‍तान में सैन्‍य ठिकाने पर तालिबान के हमले में 12 लोगों की मौत हुई।

2019 – सीरिया में इजरायल का हमला, 11 लड़ाकों की मौत हुई।

2020 – विश्‍व आर्थिक मंच का 50वां सम्‍मेलन स्विट्ज़रलैण्‍ड के दावोस में शुरू हुआ।

2020 – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने भारत के प्रमुख शहरों में भूकंपीय खतरनाक माइक्रोज़ोन परियोजना शुरू की।

2021 – हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्मार्ट हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र का हॉक-आई विमान से सफल परीक्षण किया।

2021 – भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।

2021 – महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल एक गेट में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई।

2021 – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चल रहे इंडो-फ्रांसीसी युद्ध खेल डेजर्ट नाइट-21 के दौरान फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों में एक उड़ान भरी।

2022 – लद्दाख में देर रात 4.0 रेक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए।

2022 – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर जवान ज्योति की लौ को एक साथ विलय किया गया।

2022 – कॉन्टेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली ‘यूएनडीपी युवा जलवायु चैंपियन बनीं।

2022 – भारतीय मौसम विभाग ने अपनी “Climate of India during 2021” रिपोर्ट प्रकाशित की।

2023 – ब्राजील के राष्ट्रपति ने जूलियो सीजर डी अरुडा को देश के सेना प्रमुख पद से हटाकर जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को नियुक्त किया।

2023 – झारखंड सरकार ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जल संरक्षण परियोजना शुरू की।

2023 – अर्जेंटीना के कॉर्डोबा शहर में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

2023 – अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले STEM इनोवेशन और लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया।

2023 – अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर मानाने के दौरान गोलीबारी होने से 10 लोगों की मौत व 16 घायल हुए।

2024 – देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित उच्च स्तरीय समिति की पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में तीसरी बैठक हुई।

2024 – इक्वाडोर को कोकीन का अब तक का सबसे बड़ा (22 टन) भंडार मिला।

2024 – अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश हुआ।

2025 – वाणिज्य विभाग ने हीरा कारोबार की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन योजना शुरू की।

2025 – तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत, 51 घायल हुए।

21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉

1882 – प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत के एक मराठी लेखक वामन मल्हार जोशी बॉम्बे।

1894 – जूलियन मराठी भाषा के अग्रणी कवि, रविकिरण मंडल के संस्थापक और सबसे सफल सदस्य डॉ. माधव त्र्यंबक पटवर्धन उर्फ माधव।

1910 – मराठी फिल्म निर्देशक और लेखक शांताराम आठवले।

1919 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई से जुड़े थे तथा पंजाब के 13 वें मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़। (1922 का भी वर्णन मिलता है कंफर्म करें जी)।

1922 – ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड क्वीज शो।

1924 – भारत के एक राजनेता एवं अर्थशास्त्री मधु दंडवते।

1942 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञ।

1943 – उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय पंडित नरसिंहलु वाडवती।

1950 – संगीतकार बिली ओशन का जन्म हुआ।

1953 – माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन।

1961 – बीजेपी की जानीमानी महिला राजनीतिज्ञा दर्शना जरदोश।

1980 – भारतीय अभिनेत्री किम शर्मा का जन्म हुआ।

1986 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत।

1999 – भारतीय बाल अभिनेत्री रुबीना अली का जन्म हुआ। जिसे रुबीना कुरैशी भी कहते है।

21 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉

1924 – व्लादिमीर लेनिन का निधन हुआ। 

1943 – अमर शहीद हेमू कालानी का निधन हुआ। 

1945 – प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस। 

1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ। 

1959 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञान चंद्र घोष । 

1963 – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय। 

1965 – भारतीय अभिनेत्री थीं गीता बाली ( हरकीर्तन कौर )। 

1981 – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु राम मेधी। 

1983 – भारत के पूर्व नौसेनाध्यक्ष रामदास कटारी। 

1997 – पीवीएसएम भारतीय नौसेना के एडमिरल व नौसेना स्टाफ के 8वें प्रमुख एडमिरल सौरेंद्र नाथ कोहली। 

1998 – पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल। भारत के 9वें नौसेना प्रमुख एसएन कोहली।

2016 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई। 

2019 – कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्‍वामी।

2022 – भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कोच रह चुके सुभाष भौमिक (72) का निधन हुआ।

2024 – PRI के सदस्य मैक्सिकन अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेसुस फेडेरिको रेयेस हेरोलेस (71) का निधन हुआ।

2025 – अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति व पत्रकार मौरिसियो फ़्यून्स (65) का निधन हुआ।

2025 – फ्रांसीसी विमान चालक और पैराशूटिस्ट, फ्रांस में जनरल अधिकारी बनने वाली पहली महिला वैलेरी आंद्रे (102) का निधन हुआ।

 21 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🌟 मुनिश्री सुप्रभसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।

🌟 श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती।

🌟 वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस।

🌟 श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस।

🌟 श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस।

🌟 मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}