खटीक समाज द्वारा 23 को महाराज खटवांग जयंती मनाई जाएगी

खटीक समाज द्वारा 23 को महाराज खटवांग जयंती मनाई जाएगी
महाराजा खटवांग जयंती 23 जनवरी शुक्रवार को संजय गांधी उद्यान मंदसौर में खटीक समाज द्वारा बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाने जा रहे है जिससे समस्त खटीक समाज जन आमंत्रित है 251 कलश के साथ घोडे , बेंड, DJ, ढोल , महाराजा खटवांग रथ में विराजमान होकर चलसमारोह निकाला जाएगा ।
चल समारोह के पश्चात महाराजा खटवांग की भव्य आरती होगी 10th एवं 12th में 80% तथा अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चो का सम्मान किया जाएगा ।सम्पूर्ण विभागों से रिटायर्ड कर्मचारियों को मंच से सम्मान किया जायेगा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित बच्चों को सम्मान किया जायेगा विशेष सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया जायेगा ।
अध्यक्ष दिलीप सावंलिया ने समस्त खटीक समाज से अपील करते हुए कहा है की अपने सारे कार्य व्यपार नोकरी कृषि आदि कार्य बंद रखकर चल समारोह मे अवश्य पधारने का अनुरोध किया जाता है



