नगर परिषद सीतामऊ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

नगर परिषद सीतामऊ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई
सीतामऊ।नगर परिषद् कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय समारोह में स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण संबोधित किया एवं मिठाई वितरण की गई। जीवन पर प्रकाश डालते हुवे स्वामी विवेकानंद जी की वाणी में वो तेज़ और जोश है जो युवाओं में नई चेतना भर दे और नई ऊर्जा का संचार कर दे. वे युगों-युगों तक युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्रोत रहेंगे. जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन। इस अवसर पर सीतामऊ नगर परिषद् अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया,विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, नगर परिषद् सभापति विवेक सोनगरा एवं भाजपा पदाधिकारी महेश गुप्ता, विनोद माली,रोहित गुप्ता,रोहित द्विवेदी,अंकुश कलमोदिया मितांशु सोनी, पर्व मराठा,सहित भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों पार्षदगण, नगर परिषद् प्रशासन अधिकारीगण कर्मचारीगण गणमान्यजन उपस्थित रहे।



