मंदसौर जिलामंदसौरसामाजिक

कुमावत युवा संगठन का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 550 होनहारों को मिला प्रोत्साहन

Talent Award Ceremony of Kumawat Youth Organization

कुमावत युवा संगठन का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 550 होनहारों को मिला प्रोत्साहन

मंदसौर। कुमावत युवा संगठन जिला मंदसौर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को महाराणा प्रताप रिसोर्ट, दलौदा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज की शिक्षा, खेलकूद और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 550 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित मध्यप्रदेश व राजस्थान से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानदास महाराज संत दादु दयाल आश्रम, उज्जैन (धर्म गुरु समस्त कुमावत, समाज), जोरारामजी कुमावत (केबिनेट मंत्री-देव स्थान पशुपालन, डेयरी विभाग, राजस्थान) गजानंद कुमावत (विधायक भाजपा प्रत्याशी, राजस्थान)- निर्मल कुमावत (पूर्व विधायक, जयपुर – राजस्थान) ताराबंद कुमावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष-कुमावत युवा संगठन), लीलाधर दोराया (प्रदेश अध्यक्ष, कुमावत समाज), नानूराम कुमावत (भाजपा पिछड़ा वर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष, इंदौर), गोपाल कुमावत (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रतापगढ़, राजेश परमार (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ताल)- गोविंद भरावा (अध्यक्ष नगर परिषद खाचरौद) भंवरलाल कुमावत राजटेक (कार्येस जिला उपाध्यक्ष-प्रतापगढ़ राजेश भरावा (जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, नामली- सत्यनारायण जाला (उज्जैन दुग्ध संघ के सदस्य संचालक), प्रकाश कुमावत-छोटी सादड़ी (जिला अध्यक्षभाविप) विक्रम कुमावत, नारायणी (मंडल अध्यक्ष-छोटीसादड़ी), ईश्वर कुमावत, बसेरा (मंडल अध्यक्ष प्रतापगढ़ ग्रामीण आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिले की तीन तहसीलों से आए समाज के प्रतिभावान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर 550 युवक युवतियों का सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, आर्मी, प्रशासन, रेलवे सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा दे रहे युवक-युवतियों एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 5 हजार समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में एकजुटता, सहयोग और आपसी समरसता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारो के दौरान कुमावत महासभा पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमावत मंदसौर ने समाज की प्रतिभा जो पढाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है उनको आगे बढने के लिए प्रेरित कर शिक्षा का पूर्ण खर्च उठाने की मंच से घोषणा की है ताकि समाज का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे नहीं रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह मंदसौर जिले में कुमावत समाज का पहला प्रतिभा सम्मान समारोह है, जिसकी तैयारियां पिछले चार महीनों से की जा रही थीं। जिला टीम द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए गए एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में कुमावत युवा संगठन जिला अध्यक्ष राज बिहारी गोयल, जिला महामंत्री राकेश कुमावत, कार्यक्रम प्रभारी नंदू कुमावत (शामगढ़) सहित पूरी जिला टीम का विशेष योगदान रहा।
समारोह में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से समाज के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}