इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 10 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 10 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।

1731- चार्ल्स फर्नाइस को पीयाकेन्ज़ा का राजा बनाया गया।

1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।

1836 – प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर काछ विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1838 – लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग द्वारा नष्ट हो गया।

1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची। 

1863 – लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।

1910- पहली एयर मीट हुई।

1912 – ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।

1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।

1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

1946 – लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।

1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।

1966 – ताशकंद समझौता : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खां की लंबी बातचीत के बाद ही ताशकंद समझोते पर हस्ताक्षर हुए।

1972 – पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।

1975 -पहला विश्व हिंदी सम्मेलन / विश्‍व हिंदी दिवस – नागपुर में आयोजित किया गया।

1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।

1994 – आर्मी एयर डिफेंस कोर आर्टिलरी रेजिमेंट से अलग होकर स्वतंत्र शाखा बनी।

1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।

2001 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।

2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।

2002 – इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।

2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।

2003 – उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।

2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।

2008 – कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी ‘टाटा मोटर्स’ ने एक लाख रुपये वाली कार ‘नैनो’ पेश किया। 

2008 – विदेश रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2008 – इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।

2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।

2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका की संस्था ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली। बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बने।

2013 – पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।

2019 – Boxing : छह वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने वाली मैरी कॉम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचीं।

2019 – विवाद के बीच CBI चीफ आलोक वर्मा हटाए गए, नागेश्वर राव को फिर मिली जिम्मेदारी।

2020 – नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ , केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की , 12 दिसंबर को राष्ट्रपति कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को दी थी मंजूरी।

2020 – पाकिस्तानः क्वेटा की मस्जिद में विस्फोट, इमाम समेत 13 लोगों की मौत।

2020 – सीरिया में ईराक से लगे सीमा के पास बोकमाल क्षेत्र में अज्ञात हवाई हमले में आठ ईरान समर्थित मिलिशिया मारे गए।

2020 – कन्नौज: ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, लगभग 20 की मौत।

2021 – एशिया के सबसे पुराने और भारत के सबसे बड़े महोत्सव, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 51वें संस्करण ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की।

2021 – ब्राजील के राष्‍ट्रपति जेर बोल्‍सोनारो ने भारत में बनी कोरोना की दवा कोवि‍शील्‍ड की 20 लाख वैक्‍सीन भेजने का अनुरोध किया।

2022 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन परिषद की आपात बैठक में भाग लिया।

2023 – भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक वाशिंगटन, डीसी में शुरू हुई।

2023 – नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड ने देश की संसद में विश्वास मत जीत हासिल की तथा नेपाल राजनीतिक इतिहास में वें 99 प्रतिशत समर्थन पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।

2023 – भारत और श्रीलंका ने श्रीलंका के सबरागमुवा विश्वविद्यालय को हिंदी पीठ स्थापित करने के लिए समझौता किया।

2023 – भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से परमाणु सक्षम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2024 – यूरोपीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप जर्मनी में शुरू हुआ।

2024 – पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह मामले में दी गई मौत की सजा बरकरार रखी।

2024 – पापा न्यू गिनी में पुलिस हड़ताल के दौरान हिंसक दंगों और लूटपाट में 16 लोगों की मौत के बाद आपातकाल की घोषणा की गई।

2024 – प्रधानमंत्री मोदी ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया।

2025 – कैलिफोर्निया में लगी आग 40 हजार एकड़ में फैली।

10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1886 – जॉन मथाई, भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद्।

1894 – पी. लक्ष्मीकांतम- कवि एवं लेखक।

1908 – पद्मनारायण राय – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।

1927 – बासु चटर्जी – हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।

1933 – गुरदयाल सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार।

1937 – मुरली देवड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञ ।

1940 – के. जे. येसुदास – भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार।

1949 – अल्लू अरविन्द, फ़िल्मछ निर्माता ।

1950 – सुचित्रा भट्टाचार्य – एक भारतीय उपन्यासकार थीं।

1952 – सलीम गौस – बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय व अंग्रेज़ी टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।

1974 – ऋतिक रोशन, भारतीय अभिनेता।

1985 – दृष्टि धामी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

1994 – ज़ोया अफ़रोज़ – एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।

10 जनवरी को हुए निधन👉

1693 – जॉब चार्नोक – ईस्ट इण्डिया कम्पनी का एक वफ़ादार अंग्रेज़ कर्मचारी था। जिसे ‘कलकत्ता’ का संस्थापक माना जाता है (1692 का भी वर्णन)।

1967 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1969 -सम्पूर्णानंद- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

1994 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।

1996 – फ़ीयरलेस नाडिया – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2001 – जी. लक्ष्मणन – भारतीय राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम’ के राजनीतिज्ञ थे।

2020 – ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का 79 साल की उम्र में निधन।

2020 – ओडिशा के गजपति राजवंश के पूर्व प्रमुख गोपीनाथ गजपति नारायण देव का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2020 – ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद (79) का निधन हो गया ।

2022 – कन्‍नड़ लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पाटिल (चंपा प्रसाद ) का 82 की उम्र में निधन हुआ।

2023 – यूनान के अंतिम राजा और 1960 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कॉन्स्टेंटिन ll (82) का निधन हुआ।

 2023 – प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक गिटारवादक जेफ बेक (78) का निधन हुआ।

2024 – औल की पूर्व विधायक और ओडिशा के मंत्री प्रताप केशरी देब की मां सुश्री देवी (73) का निधन हुआ।

2024 – मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर एम शमीम जयराजपुरी (81) का निधन हुआ।

2025 – पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हुई।

 10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 ऊंट महोत्सव दो दिन (बीकानेर, राज.)।

🌟 स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी अनुसार आज भी)।

🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार आज भी)।

🌟 श्री गुलवाणी महाराज पुण्य तिथि।

🌟 श्री कैरोबा महाराज पुण्यतिथि-येवला (नासिक)।

🌟 श्री सम्पूर्णानंद स्मृति दिवस।

🌟 ताकशंद समझौता दिवस।

🌟 एयर डिफेन्स आर्टिलरी स्थापना दिवस।

🌟 विश्व हिंदी दिवस।

🌟 राष्ट्रीय ईगल्स बचाओ दिवस।

🌟 Startup India Innovation Week 2026 (स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्ताह , 10 से 18 जनवरी 2026)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}