मंदसौर जिलाशामगढ़
02 जनवरी से शामगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन

02 जनवरी से शामगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन
शामगढ़। मां महिषासुर मर्दिनी देवी के पावन नगरी शामगढ़ में श्री यादे महोत्सव समिति के तत्वाधान में संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन माधुरी मानस साध्वी सुश्री सीता बहन (वनदेवी आश्रम ओंकारेश्वर धाम) के श्रीमुख से 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे कलश यात्रा एवं पोती शोभायात्रा शिव हनुमान मंदिर बस स्टैंड से कथा प्रांगण क्षेत्रीय खाती पंचायत नेहरा गरोठ रोड शामगढ़ पहुंचेगी जहां पर 02 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन 12 बजे से कथा का ज्ञान अमृत प्रवाहित होगा।



