रामपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी तक

नीमच
डॉ बबलु चौधरी
नीमच जिले के रामपुरा की पावन धरती पर 4 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा यह कथा राष्ट्रीय अटल गौरव रत्न भागवताचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय (श्री नरसिंह मंदिर, मनासा) के मुखारविंद से प्रस्तुत होगी।
कलश यात्रा 4 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे श्री जगदीश मंदिर, रामपुरा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल जोशी विहार मैदान, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, बांदीपुरा, रामपुरा में पहुँचेगी।
– कथा का समय: प्रतिदिन दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक
– आयोजक कर्ता श्रीमती रामकिशोरी दीक्षित एवं श्री राजेश नील म दीक्षित द्वारा आयोजित की जा रही हैं
नगर के महिला मंडल एवं समाजजनों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर अपार उत्साह है। आयोजक परिवार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है


