मंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा में कलश पोथी यात्रा के साथ डॉ कृष्णानंद जी के मुखारविंद से कथा का हुआ शुभारंभ

सुवासरा में कलश पोथी यात्रा के साथ डॉ कृष्णानंद जी के मुखारविंद से कथा का हुआ शुभारंभ

सुवासरा। नगर के बड़ वाले बालाजी के यहां से भव्य कलश पोथी यात्रा सुवासरा नगर की धर्म प्रेमी जन एवं सर्वधर्म समाज मातृ शक्तियों के द्वारा अपनी वेशभुषा के साथ जिसमें लाल चुनर, गुलाबी साड़ी एवं पुरुषों ने सफेद कुर्ते पजामे पहनकर अपनी वेशभुषा के साथ गुरुदेव की एक भव्य शोभा यात्रा प्रातः 11 बजे बढ़ वाले चौराहे वाले बालाजी के यहां से प्रारंभ हुई जो सुवासरा नगर के चौराहे वाले बालाजी होते हुए शामगढ़ रोड स्थित मधुबन रिसोर्ट पहुंची वही राष्ट्रीय संत डॉ कृष्णानंद महाराज गुरुदेव का सुवासरा नगर में जगह- जगह स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। भागवत ज्ञान गंगा कथा की पोती गुराडिया वाले मधुबन रिसोर्ट के संचालक परमेश्वर पाटीदार एवं उनके बड़े भाई कालूराम पाटीदार व भक्त जनों के द्वारा अपने माथे पर उठाकर मधुबन रिसोर्ट पर लाई गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक हरदीप सिंह डंग, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल काला,भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई सुवासरा, नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ बलराम परिहार सुवासरा क्षेत्र के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, शामगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव, अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ दिल्ली के प्रचार मंत्री एवं पोरवाल बैंक शामगढ़ के अध्यक्ष देवीलाल फरक्या, राधेश्याम घाटिया सीतामऊ, वरिष्ठ पिरुलाल डपकरा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह चौहान ढोढर भाजपा, के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह डूगावत सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमावत सांसद प्रतिनिधि राहुल मुजावदिया, पोरवाल समाज के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता पोरवाल समाज के नगर अध्यक्ष भरत मांदलिया, पोरवाल समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण मंडवारिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया, खाटू श्याम ट्रस्ट के सदस्य अशोक धनोतिया श्याम मुन्या, सुनील रतनावत,संजय धनोतिया विजय मुन्या, अशोक गोस्वामी, पवन मुनिया, अरुण सेठिया, दिनेश दिनकर अंबाराम सोनी, मोहनलाल सोनी ,कमल सोनी, सुधीर खुराना राजेंद्र धनोतिया, कृष्णकांत धनोतिया ललित मुजावदिया, हरीश सेठिया, भाजपा के नेता परमजीत सिंह होड़ा ,पंकज काला,सभापति रिंकू सोनी सभापति प्रतिनिधि महेश धनोतिया प्रकाश जायसवाल पार्षद वीरेंद्र जैन विनोद मुनिया राजेश मुनिया राजेंद्र धनोतिया मनोज पारीक पिंटू शर्मा प्रवीण मालवीय प्रेम फरक्या शांतिलाल पाटीदार दुर्गा शंकर पाटीदार राजू पाटीदार श्याम सुंदर पाटीदार पूर्व रिटायर विष्णु नारायण फौजी विनोद खारोल बंसीलाल सोलंकी जगदीश जगदीश कोठारी रामनिवास सेठिया नंदकिशोर धनोतिया उमेश सोनी बंसीलाल पाटीदार सहित कई धर्म प्रेमी जन उपस्थित रहे। आयोजन में मंचीय स्वागत संचालन राजेश गुप्ता चाचू भाई ने किया अंत में आभार खाटू श्याम ट्रस्ट के समस्त सदस्य गणों ने माना उक्त आशय की जानकारी समाजसेवी पंकज बैरागी ने दी।

उल्लेखनीय है कि नगर के समीपस्थ ग्राम पंचायत गुराडिया प्रताप की सीमा में लगने वाला सुवासरा नगर में चौमहला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कैलाश काका के प्रतिष्ठान के ठीक सामने बड़ वाले बालाजी मंदिर परिसर से अंतरराष्ट्रीय संत श्री डॉक्टर कृष्णानंद महाराज अजमेर पुष्कर (राजस्थान) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का महोत्सव 24 दिसंबर बुधवार से 30 दिसंबर मंगलवार तक सात दिवसीय कथा का आयोजन पोथी कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुई।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}