आज 19 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 19 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां
19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1154 – किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1821 – दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
1823 – जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
1842 – अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1889 – बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।
1907 – अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
1919 – अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1927 – उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
1927 – महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
1931 – जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1932 – बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
1941 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
1945 – मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
1950 – जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1958 – सुकुमार सेन – भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
1961 – गोवा स्वतंत्र हुआ।
गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
1966 – एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
1983 – ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई।
1984 – चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1989 – कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।
1991 – पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।
1998 – अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।
1998 – डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1999 – 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2003 – लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
2005 – अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 – शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 – टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
2016 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए “संभावित आंतकवदी हमले” में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।
2019 – भारत और अमरीका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।
2019 – भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में लगभग 12 लोगों की मौत जबकि अन्य 6 लोग घायल हुए।
2020 – भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप 52 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
2020 – रूस ने एक साथ अंतरिक्ष में 36 उपग्रह स्थापित किए।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम स्थापना सप्ताह 2020 में मुख्य भाषण दिया।
2021 – वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2021 – भारतीय नौसेना ने देश में बने दूसरे अत्याधुनिक विध्वंसक पोत मोरमुगांव का पहली बार समुद्र में परीक्षण किया।
2021 – चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद गेब्रियल बोरिक ने सैंटियागो में जश्न मनाया।
2022 – लोकसभा ने समुद्री दस्युता रोधी विधेयक 2019 पारित किया।
2022 – लोकसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक- 2022 पारित किया।
2022 – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 3.1 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन! 49 MP फिर हुए सस्पेंड, अब तक 141 सांसद निलंबित हो चुके।
2023 – रूस के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय कर संंबंधित कानून को मंजूरी दी।
2023 – युगांडा में हुए आतंकी हमले में 10 लोगो की मौत हुई।
2023 – मिस्र में फतह अल-सिसी तीसरी बार देश के राष्ट्रपति बने।
2024 – अफगानिस्तान में दो सड़क हादसों में महिलाओं , बच्चों सहित 50 की मौत व 76 अन्य घायल हुए।
2024 – नाइजीरिया के स्कूल मेले में भगदड़ से 35 बच्चों की मौत व छह गंभीर रूप से घायल हुए।
19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1873 – राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1884 – राम नारायण सिंह – एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता , पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
1899 – मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।
1915 – मैरेम्बम कोइरेंग सिंह – मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री।
1919 – ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।
1934 – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
1937 – जी बी पटनायक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1969 – नयन मोंगिया – भारत के पूर्व क्रिकेटर।
1974 – रिकी पोंटिंग – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।
1980 – जमुना टुडू – पर्यावरणविद् , वृक्षों को बचाने हेतु अपनी जान की भी परवाह न करने वाली भारत की साहसिक महिलाओं में से एक।
1984 – अंकिता लोखंडे – भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।
19 दिसंबर को हुए निधन👉
1860 – लार्ड डलहौजी – 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1927 – राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।
1927 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1927 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1988 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
2002 – बाबूभाई जशभाई पटेल -भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 – अनुपम मिश्र – लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
2020 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (97) का नागपुर में निधन हुआ।
2022 – साल 1971 की लड़ाई के नायक सेवानिवृत्त लांस नायक भैरों सिंह राठौड़ (81) का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. वी मोहिनी गिरि का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – यूगोस्लावियाई टेनिस खिलाड़ी बोरो जोवानोविक (84) का निधन हुआ।
2024 – स्पेन के वैज्ञानिक, विद्वान, राजनीतिज्ञ, राजनयिक और कवि फेडेरिको मेयर ज़रागोज़ा (90) का निधन हुआ।
19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 मेला हरिद्वार – प्रयागराज आदि।
🌟 श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति)।
🌟 श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती।
🌟 श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस।
🌟 श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस।
🌟 ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस।
🌟 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस।
🌟 गोवा मुक्ति दिवस।
🌟 दमन और दीव मुक्ति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसंबर)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय निगरानी स्टेशन (आई. एम.एस.) दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

