सुवासरा तहसील के कई ग्रामों में स्वामी गुरु कृपानंद के सानिध्य में पदयात्रा का शंखनाथ

सुवासरा तहसील के कई ग्रामों में स्वामी गुरु कृपानंद के सानिध्य में पदयात्रा का शंखनाथ
पंकज बैरागी
सुवासरा। तहसील क्षेत्र में कई ग्राम पंचायत एवं गांव में आर्टआप लिविंग परिवार द्वारा मंदसौर जिले में दिनांक 14/12/2025 से लेकर दिनांक
22/12/2025 तक लिविंग आश्रम बेंगलुरु आश्रम के पधारो हुए स्वामी गुरु कृपानंद के सानिध्य में अलग-अलग पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रेम,आनंद और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने का रखा गया है यात्रा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गांव में आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे यह यात्रा 14 दिसंबर से सुवासरा तहसील के ग्राम बोरखेड़ी,चंपाखेड़ी और तरनोद से होगी वह 15 दिसंबर को खेजडिया भूप,देवपुरा बामणी और देवपुरा गुराडिया जबकि 16 दिसंबर को जाट का खेड़ा, पिपलिया झोटावाली और भेसोला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 17 दिसंबर मोतीजी का खेड़ा ,किशोरपुरा,ढाबला भगवान वही 18 दिसंबर को खेताखेड़ी नाथूखेडी, साबदी,और ढोढर में आयोजित निर्धारित है 19 दिसंबर को गोपाखेड़ी,रोजनी, घेचाली जगदी,बर्दिया या हरनवादा यात्रा पहुंचेगी वहीं 20 दिसंबर को कनाहेडा गारडा, रावतखेड़ा तथा 21 दिसंबर को देवरिया विजय,गोवर्धनपुरा रूघनाथपुरा, को यात्रा पहुंची कि यहां इस यात्रा का समापन 22 दिसंबर को सुवासरा तहसील कार्यालय से हनुमान मंदिर तक विशेष आध्यात्मिक योजना के साथ किया जाएगा इन आध्यात्मिक यात्रा में सम्मिलित होकर समाज ऊर्जा और सद्भावना फैलाने की अपील की उक्त जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सुमेरसिंह देवड़ा ने दी।



