मंदसौर जिलामल्हारगढ़

समाज के बीच से निकले नेतृत्व, यही कोर्स का मुख्य उद्देश्य-सभांग समन्वयक श्री मालवीय

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा का किया ओचक निरीक्षण

मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा मल्हारगढ़ ब्लॉक मे संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में व्यवहारिक विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। समुदाय के बिच से योग्य नेतृत्व खड़ा करने के लिए यह कोर्स संचालित किया गया है। उपरोक्त विचार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम द्वारा संचालित कक्षा में व्यक्त किये। सभांग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से कम उपस्थिती होने पर वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित नही हो पायेगे। जीवन में समय प्रबंधन करना आवश्यक है। यह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी है। उन्होंने असाइनमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही प्रयोगशाला गांव में प्रोजेक्ट को लेकर किए जाने वाले कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण ,स्वच्छता अभियान,हाथ धुलाई दिवस,पोधारोपण, किशोरी बालिकाओ सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई। सभांग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने मंदसौर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से चर्चा कर सामुदायिक नेतृत्व के बारे मे जानकारी दी। जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने कहा की सामाजिक क्षेत्र में काम करने से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रचार करना चाहिए एवं पात्र व्यक्तियो को लाभ दिलाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}