पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवड़ा कि पहल रंग लाई, मुवाला एवं कोचरिया खेड़ी कि हुई स्वीकृति

ग्राम वासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा और विधायक श्री डंग का जताया आभार
सीतामऊ। क्षेत्र के ग्राम मुवाला एवं कोचरिया खेड़ी के मध्य स्थित अति प्राचीन मुंवाझर माताजी मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु जाते हैं | प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रि एवं गुप्त नवरात्रि पर माता जी के दरबार में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चन करते हैं | पक्की सड़क नहीं होने के कारण भक्तों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न होती थी इस समस्या के समाधान हेतु भारतीय जनता पार्टी सीतामऊ मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा द्वारा कई वर्षों से मांग की जा रही थी कि ग्राम मुवाला से मुवाझर माताजी होते हुए कोचरिया खेड़ी तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाए | माताजी के भक्तों की समस्या का समाधान करते हुए सुवासरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हरदीप सिंह डंग ने कुछ दिन पूर्व इस सड़क का भूमि पूजन किया था जिसका अब निर्माण कार्य चालू हो चुका है जल्दी यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद माता जी के भक्तों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी | इसके साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय लोगों की मांग पर ग्राम मुंडला फौजी से टाकेड़ा गांव तक भी सड़क निर्माण को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवदा द्वारा मंजूरी दे दी गई जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों एवं माताजी भक्तों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग का आभार व्यक्त किया है | दोनों सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं क्षेत्र विधायक हरदीप सिंह डंग का धन्यवाद ज्ञापित कर अभिनंदन किया जाएगा |



