मंदसौर जिलासमस्यासीतामऊ

पांच साल की गारंटी के बाद भी डामर रोड़ जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील दुर्घटनाओं का बना अंदेशा 

पांच साल की गारंटी के बाद भी डामर रोड़ जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील दुर्घटनाओं का बना अंदेशा 

तितरोद-मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रिया. इकाई मंदसौर के अंतर्गत मेलखेड़ा से बघुनिया तक में बीएम अग्रवाल इंदौर ठेकेदार द्वारा बनाया गया 5.150 किलो मीटर डामर रोड़ जो पूरी तरह जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका है

जिससे दो पहिया चार पहिया वाहनों एवं बड़े वाहनों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है ठेकेदार द्वारा इस रोड़ की पांच साल की गारंटी दी गई थी लेकिन ठेकेदार द्वारा उसकी रिपेरिंग नहीं की जा रही है रात के अंधेरे में रोड़ में गड्ढे नहीं दिखाई देते हे जिस कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है

इस रोड़ का पैकेज नम्बर MP 24 FTN. 001कार्य प्रारंभ होने की दिनांक 12 अक्टूम्बर 2021 से कार्य समाप्ति होने की दिनांक 11 अक्टूम्बर 2026 तक ठेकेदार द्वारा डामर रोड़ की गारंटी दी गई है लेकिन उस पर संबंधित ठेकेदार बी एम अग्रवाल इंदौर द्वारा समय पर रिपेयरिंग नहीं की जा रही हे जिससे वाहनों को नुकसान होता रहता है

इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के संबंधित अधिकारिक (AGM) असिस्टेंट जनरल मैनेजर मानवेंद्र सिंह से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}