मल्हारगढ़मंदसौर जिला

करणी सेना परिवार का दीपावली मिलन समारोह एवं तहसील स्तरीय नवीन दायित्व की घोषणा हुई

करणी सेना परिवार का दीपावली मिलन समारोह एवं तहसील स्तरीय नवीन दायित्व की घोषणा हुई

मल्हारगढ़ दरबार कुम्हारी

मल्हारगढ़।श्री करणी सेना परिवार तहसील मल्हारगढ़ में आज दीपावली मिलन समारोह श्री सांवलिया सेठ मंदिर बरखेड़ा पंथ गुड़भेली रोड़ मंदिर परिसर में मनाया गया।

श्री करणी सेना परिवार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह धंदोड़ा,प्रदेश कोषाध्यक्ष भामाशा कृष्णपाल सिंह शक्तावत मुंदेड़ी,श्री करणी सेना परिवार महिला विंग प्रदेश प्रभारी श्रीमती दुर्गेश कुंवर जी भाटी, मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री रविंद्रसिंह  राणा, मंदसौर नगर अध्यक्ष मार्शल बना, करणी सेना परिवार महिला विंग तहसील अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वर कुंवर जी की उपस्थिति में। मंडल अध्यक्ष ठाकुर भारत सिंह शक्तावत ठिकाना. मोल्याखेड़ी, मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ठिकाना.चंदवासा, मंडल मीडिया प्रभारी कुंवर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ठिकाना. कुम्हारी, पिपलिया मंडी मंडल अध्यक्ष कुंवर लोकेंद्र सिंह सोनगरा ठिकाना.गुड़भेली, मंडल उपाध्यक्ष कुंवर कृष्णपाल सिंह शक्तावत ठिकाना.सोकड़ी, झारड़ा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह सोनगरा ठिकाना. आड़मालिया, मंडल सचिव इंदरसिंह चंद्रावत ठिकाना .तुमड़ी, मंडल मीडिया प्रभारी कुलदीपसिंह शक्तावाद ठिकाना. बोरखेड़ी,  मल्हारगढ़ एवं झारड़ा मंडल विधिक सलाहकार कुंवर महावीर सिंह शक्तावत ठिकाना.पामाखेड़ा एवं मल्हारगढ़ तहसील संरक्षक के रूप में श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ओंकार लालजी जोशी को नियुक्त किया गया।

अतिथियों ने आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं तन मन धन लगन एवं ईमानदारी से संगठन मैं कार्य करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की शुभकामनाएं दी। आपने कहा कि आप अपने-अपने मंडल में कार्यकारिणी का विस्तार करें और करणी सेना परिवार संगठन को मजबूत बनाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील संरक्षक श्री जोशी ने कहा कि राजपूत समाज हमेशा से सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है मेरी शुभकामनाएं आपको है आप संगठन में रहकर सत्य के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें।

भामाशाह ने कहा कि हम राजपूत ही नहीं अपितु सभी समाज की रक्षा करना है।हमें हर वर्ग और हर जाति के व्यक्ति के लिए कार्य करना है हमारे पूर्वजों ने कभी जातिवाद नहीं किया वह सदैव राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहे हैं हमें उन्हीं के आदर्शो पर चलना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह धंदोड़ा ने कहा कि जब तक हम संगठित हैं तब तक हमारा अस्तित्व है हमें किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना है लेकिन अगर कोई हमारे ऊपर आंख उठा कर देखें तो वह भी हमें सहन नहीं करना है हम अहिंसा परमो धर्म के पुजारी हैं उसके साथ-साथ हम अर्जुन को भी मानते हैं की जो हमें सही से न्याय न दे सके न्याय देने में दूज-भात करें तो हम उसे सबक सिखाना भी जानते हैं और अपना हक लेना भी जानते हैं।

महिला लिंग श्रीमती दुर्गेश कुंवर भाटी ने कहा कि आज समय है महिलाओं को और बालिकाओं को भी घर से निकलना होगा न्याय की लड़ाई है करणी सेना परिवार हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ा है, और आगे भी लड़ता रहेगा हम माता बहनों का भी इस न्याय की लड़ाई योगदान होना चाहिए इसलिए हमें घर से निकाल कर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा जब तक हम घर से नहीं निकलेंगे तब तक हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि हम अपने न्याय और हक की के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे प्रशासन अपना तानाशाही रवैया अपना ना छोड़े हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं हमने पहले भी जो आंदोलन किए हैं वह लोकतंत्र की मर्यादा में रहकर किए हैं आगे भी हम जो भी आंदोलन करेंगे या करणी सेना परिवार के लिए कार्य करेंगे वह लोकतंत्र के दायरे में रहकर करेंगे लेकिन प्रशासन हमें कमजोर न समझे हम पहले भी जंबूरी मैदान में अपने हक और आत्म सम्मान के लिए लड़े हैं।

आने वाले हरदा आंदोलन के लिए भी हम लड़ेंगे हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और हम अपनी आवाज को और समाज को जागृत करने के लिए समाज और समाज के युवाओं पर हो रहे अत्याचारों कुठाराघात को सहन नहीं करेंगे और प्रशासन को आईना दिखाने के लिए एक बार फिर सर्व समाज को साथ लेकर आंदोलन करेंगे हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमें न्याय नहीं मिल जाता।

अतिथियों ने श्री सांवलिया सेठ की विशेष महा आरती की। इस अवसर पर मल्हारगढ़ तहसील एवं आसपास के क्षेत्र के सभी ठिकानों से बना हुकुम मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन करणी सेना परिवार जिला प्रवक्ता दरबार कुम्हारी एवं आभार राजेंद्र सिंह शक्तावत बरखेड़ा जयसिंह ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}