
नीमच / जावद -मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव में जावद विधानसभा के नवनिर्वाचित महासचिव पद नियुक्त होने पर जावद सेन समाजजनों श्री कुलदीप सेन बराड़ा का पुष्पमाला व मिठाई बाटकर स्वागत सम्मान समारोह जावद रामपुरा दरवाजा पर आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर सेन समाज के प्रदीप दिलावर जावद, बाबूलाल सेन केलूखेड़ा, अशोक जी भाटी बरखेड़ा कामलिया, मनोहर जी सेन ढाकनी, शिवनारायण जी सेन चुकनी, हर्षवर्धन भाटी बरखेड़ा कामलीया, धर्मेंद्र जी भाटी जावद, रवि जी सेन केलूखेडा, गोविंद जी सेन केलूखेडा, पूनमचंद जी जावद, डॉ मनोहर जी जावद आदि समाजजन उपस्थित रहे। सभी समाजजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


