रतलाम जिला विकास सलाहकार समिति गठित

रतलाम जिला विकास सलाहकार समिति गठित

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
4 नवंबर को मध्यप्रदेश शासन योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल के निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति जिसमें प्रभारी मंत्री द्वारा उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के नामित 20 प्रतिनिधियों एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा नामित प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए रतलाम जिले के लिए जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है।
। जिला विकास सलाहकार समिति में अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपाध्यक्ष जनजाति कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत पुनर्वास विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह रहेगे। जिले के सांसदगण लोकसभा संसदीय क्षेत्र-22 आलोट-उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, लोकसभा संसदीय क्षेत्र-23 जावरा-मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र-24 रतलाम-झाबुआ सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान को जिला विकास सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया। जिले के विधायकगण मे कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र-220 रतलाम शहर चैतन्य काश्यप, विधायक विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, विधायक विधान सभा क्षेत्र 221 सैलाना कमलेश्वर डोडियार, विधायक विधानसभा क्षेत्र 222 जावरा डॉ राजेंद्र पांडेय एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र 223 आलोट डॉ चिंतामणी मालवीय को समिति का सदस्य नामित किया गया। कलेक्टर रतलाम श्रीमती मिशा सिंह समिति मे सदस्य सचिव रहेगी। महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी को समिति मे सदस्य नामित किया गया। जनपद पंचायत रतलाम अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, जनपद पंचायत जावरा अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी हेमराज हाडा, जनपद पंचायत पिपलोदा अध्यक्ष कुंवर योगेंद्र सिंह, जनपद पंचायत सैलाना अध्यक्ष श्रीमती कैलाशिबाई चारेल, जनपद पंचायत बाजना अध्यक्ष कैलाशचंद्र मुनिया एवं जनपद पंचायत आलोट अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाकुंवर कालुसिंह परिहार को समिति का सदस्य नामित किया गया है । प्रभारी मंत्री द्वारा समाजसेवी श्री प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी बजरंग पुरोहित, व्यापारी मनोहर पालीवाल, उद्योगपति शैलेन्द्र डागा, समाजसेवी गोविंद काकानी, प्रगतिशील किसान कन्हैयालाल पाटीदार, व्यापारी जितेंद्र सोनी धामनोद, प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र जाट पंचेड , प्रगतिशील किसान प्रवीण सिंह कनेरी, जनजातीय व्यापारी श्रीमती संगीता चारेल, जनजातीय समाजसेवी मोतीलाल निनामा, समाजसेवी भूपेंद्र जायसवाल, चिकित्सक डॉ ओ पी जोशी, समाजसेवी अमित पाठक, समाजसेवी मुकेश बग्गड, समाजसेवी मुकेश मोगरा, अधिवक्ता के डी बैरागी, सहकारिता सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, व्यापारी नरुदीन बोहरा, समाजसेवी/व्यापारी विप्लव जैन कुल 20 प्रतिनिधियों को समिति का सदस्य नामित किया गया है ।
जिला विकास सलाहकार समिति का उद्देश्य जिले की जनता, प्रतिनिधि व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाना। जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोड मेप तैयार करना, जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना, जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना के रूप में मूर्त रूप देना, उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना हेतु सुझाव देना है।



