मंदसौर जिला
खेतों में पहुंचेगा चंबल का अमृत जल – विधायक डंग

खेतों में पहुंचेगा चंबल का अमृत जल – विधायक डंग
शामगढ़-सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के किलगारी में आज रबी फसल की सिंचाई हेतु किसानों के खेतों में अमृत जल पहुंचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का जल पूजन अर्चन कर पुनः खेतों के लिए छोड़ा!यह परियोजना सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम विकास लाने वाली है, यह बात विधायक हरदीप सिंह डंग ने कही।क्षेत्रीय विधायक ने पूजन कर आज से सूक्ष्म सिचाई परियोजना से रबी की फसल को पानी पहुंचाने के लिए बटन दबा के शुरू की।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण तथा कम्पनी के कर्मचारी उपस्थित रहे।



