पिपलिया मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर महिला के साथ किया अत्याचार बेरोजगार सेना ने उठाई आवाज

पिपलिया मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर महिला के साथ किया अत्याचार बेरोजगार सेना ने उठाई आवाज
सुरेश डांगी
पिपलिया जोधा -बेरोजगार सेना, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा ने आज पुलिस अधीक्षक, मंदसौर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रत्यीया जानी बाई (उम्र 50 वर्ष, निवासी सेमली, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर) के साथ हुए अन्याय और उनके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रमुख आरोप:-फर्जी मुकदमा_: भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार (पिपलिया मंडी) द्वारा जानी बाई और उनके दो पुत्रों के खिलाफ पिपलिया मंडी थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया गया है।, आर्थिक शोषण:- राकेश पाटीदार ने 1,00,000 उधार पीड़िता को दिए थे, वसूली के लिए दबाव बनाया गया।3. _भूमि की फर्जी रजिस्ट्री_: पीड़िता को धोखे से भूमि की रजिस्ट्री करवाई गई, पैसा नहीं दिया गया।4. _फसल काटकर ले जाना_: पीड़िता के खेत की सोयाबीन फसल काटकर ले जाई गई।5. _मारपीट और धमकी_: पीड़िता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।6. _पुलिस की भूमिका पर सवाल_: थाना प्रभारी पर दबाव में बिना जांच मुकदमा दर्ज करने का आरोप है।मांगें:-7 दिन में निष्पक्ष जांच कमेटी_: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जांच कमेटी गठित की जाए।कानूनी कार्रवाई_: राकेश पाटीदार और साथियों पर कार्रवाई हो।शीघ्र न्याय_: पीड़िता को न्याय मिले।यदि 7 दिन में न्याय नहीं मिलता, बेरोजगार सेना धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
उपस्थित पदाधिकारी:- प्रदेश कोषाध्यक्ष: वीरेंद्र सिंह ठाकुर- प्रदेश संगठन अध्यक्ष: रघुवीर दास बैरागी- प्रदेश महामंत्री: कयुम कुरैशी के के- मंदसौर जिला अध्यक्ष: दिनेश कुमार प्रजापति- पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष: हनीफ पठानसाथ ही संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



