पारस जैन बने कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन सुदृढ़ीकरण का लिया संकल्प

पारस जैन बने कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन सुदृढ़ीकरण का लिया संकल्प
सींगोली -(मुकेश जैन)राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बेगूं–रावतभाटा ब्लॉक से पारस जैन को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पारस जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, किसान केसरी एवं पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, जिला अध्यक्ष भेरू लाल जाट, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट, संगठन महासचिव ललित तूनवाल सहित शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।पारस जैन ने कहा, “आपका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जो मुझे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अग्रिम पंक्ति में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना उनका जीवन का मूल उद्देश्य रहेगा और इसके लिए वे हमेशा वचनबद्ध रहेंगे।नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने पारस जैन को बधाई देते हुए संगठन के हित में सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।