शामगढ़मंदसौर जिला
मेलखेड़ा में साइकिल वितरण कर बच्चो को किया प्रोत्साहित

मेलखेड़ा में साइकिल वितरण कर बच्चो को किया प्रोत्साहित
मेलखेड़ा। शासकीय उ मा विद्यालय मेलखेडा में जनपद अध्यक्षा श्रीमती अंतरकुंवर रणजीत सिंह के मुख्य आतिथ्य व रणजीतसिंह (जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा) महेंद्र पहाड़िया (मंडल अध्यक्ष) राजेन्द्रसिंह (सरपंच प्रतिनिधि) ग्राम पंचायत मेलखेडा नारायण सिंह चौहान (मंडल महामंत्री) सूरजमल गरासिया (जनपद सदस्य) मदनलाल दायमा (जनपद प्रतिनिधि) हेमलता गौड़ (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), रौनक मुजवादिया (मंडल मंत्री) व सचिव प्रहलादसिंह चौहान के विशेष आतिथ्य साइकिल वितरण किया गया ।संस्था के प्रभारी प्राचार्य मदनलाल जाटवा ने सभी अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया। अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को शासन की योजनाओ के बारे में बताया व शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। संस्था के प्राचार्य मदनलाल जाटवा ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश शर्मा ने किया आभार खाजू खा मंसुरी ने माना।



