गरोठमंदसौर जिला

05 जुलाई से भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग दुधाखेड़ी माताजी परिसर में 

05 जुलाई से भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग दुधाखेड़ी माताजी परिसर में 

शामगढ़ ।भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के द्वारा चलाए जाने वाला एक राष्ट्रवादी गैर राजनीतिक संगठन जो देश हित में किसानों का हित संवर्धन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो गांव,गांव किसानों को उनके अधिकारों के प्रति उन्हें सचेत करने का कार्य निरंतर करता रहता है, भारतीय किसान संघ के तीन मुख्य आयाम हैं,आंदोलन, संगठन और प्रशिक्षण ये तीन आयाम मिलकर भारतीय किसान संघ के कार्य का आधार बनते हैं।

आंदोलन भारतीय किसान संघ किसानों के अधिकारों और हितों के लिए समय-समय पर आंदोलन करता है। यह आंदोलन सरकार और अन्य संबंधित पक्षों के साथ किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए किया जाता है।

संगठन भारतीय किसान संघ एक अखिल भारतीय संगठन है जो देश भर के किसानों को संगठित करता है। यह संगठन किसानों को एक मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं और सामूहिक रूप से उनके समाधान के लिए काम कर सकते हैं।

प्रशिक्षण भारतीय किसान संघ किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह प्रशिक्षण किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, विपणन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इससे किसानों को अपनी उपज बढ़ाने और अपनी आय में सुधार करने में मदद मिलती है।

यह तीनों आयाम मिलकर भारतीय किसान संघ को एक मजबूत और प्रभावी संगठन बनाते हैं, जो किसानों के उत्थान के लिए काम करता है। इसी क्रम में संगठन के आगामी कार्यक्रम अभ्यास वर्ग है जिसमें किसान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों ओर देश सेवा के कार्य में लग जाता है। इस निमित जिले की चारों तहसील के कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्राम इकाई से ग्राम समिति,अध्यक्ष मंत्री, तहसील कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवम् पदाधिकारी अपेक्षित रहेंगे। अभ्यास वर्ग की शुरुआत जगत जननी मां दुधाखेड़ी के पावन धाम से 05 जुलाई 2025 भानपुरा तहसील से होगी, गरोठ तहसील 12 जुलाई बरखेड़ा लोया, 18 जुलाई बोलिया, शामगढ़ तहसील 20 जुलाई खजूरी पंथ, 30 जुलाई असावती, सुवासरा 05 अगस्त ढाबला महेश में समापन समारोह के साथ संपन्न होगा, जिसमें प्रांत प्रदेश के अधिकारी अलग अलग सत्र के माध्यम से विचार रख कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति पद्धतियों , अधिकार क्षेत्र से अवगत कराएगें। साथ ही मालवा प्रांत कार्यालय निर्माण इंदौर के सहयोग राशि के लिए 01 जुलाई सुवासरा तहसील 02 जुलाई शामगढ़ तहसील 04 जुलाई गरोठ तहसील 07 जुलाई भानपुरा तहसील में प्रांत,जिला, तहसील के कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क किया जाएगा।

बैठक में मालवा प्रांत सदस्य रघुनंदन पाटीदार, जिला अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी जिला मंत्री रामनिवास बैरागी, जिला उपाध्यक्ष नैनसिंह सिसौदिया, निहालचंद पाटीदार, सह मंत्री बाबूलाल धाकड़, जैविक प्रमुख पहलाद सिंह पड़िहार मण्डी प्रमुख पूरालाल पाटीदार बिजली प्रमुख अर्जुन सिंह सिसोदिया, शामगढ़ तहसील अध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया मंत्री बालाराम शर्मा, सुवासरा तहसील अध्यक्ष भारत सिंह गुजर, गरोठ तहसील मंत्री,घनश्याम पाटीदार, मीडिया प्रमुख रामलाल माली, दिलीप वेद ,दानीसिंह राठौर, कैलाशचन्द्र सहित अनेक किसानों की उपस्थिति रही। उक्त सूचना जिलामंत्री रामनिवास बैरागी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}