शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के  11 वर्ष पूर्ण होने पर “संकल्प-सभा”का  आयोजन हुआ

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के  11 वर्ष पूर्ण होने पर “संकल्प-सभा”का  आयोजन हुआ

शामगढ़ – भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा  संकल्प सभा का आयोजन महिंद्रा शोरूम पर संपन्न हुआ जिसमे देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल -सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्मा जी के निर्देशानुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश  दीक्षित के नेतृत्व में “विकसित भारत-संकल्प” सभा का आयोजन मंडल भाजपा द्वारा किया गया

संकल्प सभा में सभा के मुख्य वक्ता जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत  डांगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे ऐसे कार्य जो केवल स्वप्न लगते थे पूर्ण किए चाहे वह धारा 370या राम मंदिर निर्माण हो देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जन्म से लेकर मृत्यु तक की सभी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज देश के प्रत्येक व्यक्ति को मिल रही है विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहन योजना, किसान सम्मान योजना, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, ऐसी अनगिनत योजनाएं आज सभी को लाभान्वित कर रही है, बिना किसी भेदभाव के समान रूप से हर वर्ग को मिल रही है‌।

संकल्प -सभा में मुख्य वक्ता हिम्मत डांगी के उद्बोधन के पश्चात उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का संकल्प पत्र भरते हुए संकल्प को पूर्ण करने की शपथ ली।

सभा के अंत में अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में मृत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुउ दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित जनों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता, श्रीमती शांता वेद , आयोजन प्रभारी राहुल मुजावदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खुराना, बलवंत सिंह, धीरज संघवी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण  वरिष्ठ कार्यकर्ता ,जिला व मंडल पदाधिकारी,जिला/जनपद,सदस्य नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पार्षद जनप्रतिनिधिगण मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी संयोजक सहसंयोजक, मंडल स्तरीय बूथ विस्तारक टोली,शक्ति केंद्र स्तरीय पंच परमेश्वर टोली, समस्त मोर्चौ के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,शक्ति केंद्र विस्तारक,सोशल मीडिया मंडल पदाधिकारी,आईटी विस्तारक, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री ,B,L,A, सरपंच ,पंच व सभी कार्यकर्ता संकल्प सभा आयोजन मे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !

अंत में आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता द्वारा माना गया। कार्यक्रम का  संचालन मंडल महामंत्री अरुण कासट एवं दरबासिंह किलगारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}