
कलेक्टर राजेश बाथम एवं एस पी अमित कुमार ने मुनुनिया महादेव की पूजा अर्चना कर आयोजित कार्यक्रम का लिया जायजा
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मारतलाम कलेक्टर राजेश बाथम , एस पी अमित कुमार ने मनुनिया महादेव जाकर मंदिर में महादेव का पूजन, अर्चन, आरती कर पश्चात वहां पर आयोजित कार्यक्रम का जायजा लिया।
अधिकारी द्रव्य के मनुनिया पहुंचने पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, आयोजित कार्यक्रम अध्यक्ष थान सिंह तंवर ,गोविंद आंजना, ईश्वर सिंह, अभिषेक सिंह खेड़ी, मांगीलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रधान सिंह, धारा सिंह, प्रकाश पाटीदार, प्रकाश पंचाल ने स्वागत सत्कार कर मनुनिया महादेव का जल अभिषेक , पूजा अर्चना, आरती सम्पन्न कराकर मंदिर पर शिखर कलश स्थापना एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करवाया गया।



