महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में गन्ना विकास अधिकारियों ने किया भ्रमण

महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में गन्ना विकास अधिकारियों ने किया भ्रमण
गोरखपुर। पीपीगंज महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, गोरखपुर में गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों ने केंद्र के प्रक्षेत्र फार्मो, विभिन्न इकाइयों, यंत्रों एवं गन्ना की विभिन्न प्रजातियों के फसल संग्रहालय का भ्रमण किया।केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में डॉक्टर संदीप प्रकाश उपाध्याय, फॉर्म मैनेजर श्रेयसी सिंह एवं गन्ना विकास विभाग गोरखपुर के अधिकारी सतीश कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सरदार नगर, सुरेंद्र नाथ प्रसाद, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, सरदार नगर, एपीओ आलोक कुमार वर्मा, सरदार नगर,सुनील कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, पिपराइच, गोपाल प्रसाद, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, पिपराइच ने केंद्र के प्रक्षेत्र फार्मो, विभिन्न इकाइयों, यंत्रों एवं गन्ना की विभिन्न प्रजातियों के फसल संग्रहालय का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान Colk14201, Cos 17231, Co 0118 प्रजातियों की बढ़वार व उत्पादन देखा गया साथ ही अन्य प्रजातियों जैसे Colk 15466 तथा निचली भूमि के लिए UP 5125, Cos 10239 की चर्चा कर नई अन्य प्रजातियों को फसल संग्रहालय में सम्मिलित करने की चर्चा की गई।गन्ना विकास विभाग, गोरखपुर के अधिकारियों ने केंद्र की इकाइयों व गन्ना की विभिन्न प्रजातियों के फसल संग्रहालय तथा गुड़ प्रसंस्करण इकाई द्वारा गुड़ उत्पादन को सराहते हुए कहा कि यह किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रोत्साहित तथा ज्ञान का प्रसार करेंगी साथ ही नई उन्नतशील प्रजातियों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करेंगी।