आज 31 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏शुभ प्रभात 🙏
आज 31 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 31 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग
विक्रम संवत: 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत: 1948
मास : कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: षष्ठी तिथि (सायं 04:37 / 04:57 बजे तक), इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी
वार: शनिवार
ऋतु: शरद ऋतु
सूर्य: दक्षिणायन
नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र (प्रातः 07:12 बजे तक), इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र।
योग: सिद्ध योग (सायं 05:31 बजे तक) एवं साध्य योग।
करण: वणिज करण (सायं 04:57 बजे तक)।
सूर्योदय और सूर्यास्त
• सूर्योदय: सुबह 06:32 बजे
• सूर्यास्त: शाम 05:37 बजे
• चंद्रोदय: रात्रि 10:32 बजे
• चंद्रास्त: दिन 11:54 बजे (01 नवंबर)
आज नौ ग्रहों का गोचर –
• सूर्य देव: तुला राशि में
• चंद्रमा: दिन में मिथुन राशि में और मध्यरात्रि के बाद कर्क राशि में
• मंगल: कर्क राशि में
• बुध: तुला राशि में (वक्री स्थिति में)
• गुरु (बृहस्पति): शाम (लगभग 07:19 बजे) कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे
• शुक्र: तुला राशि में (वक्री स्थिति में)
• शनि: मीन राशि में
• राहु: कुंभ राशि में
• केतु: सिंह राशि में
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 04:49 प्रातः से 05:41 प्रातः तक
अभिजित मुहूर्त – 11:42 पूर्वाह्न से 12:27 अपराह्न तक
विजय मुहूर्त- 01:55 अपराह्न से 02:40 अपराह्न तक गोधूलि
सायं संध्या- 05:37 अपराह्न से 06:54 अपराह्न
अमृत काल – 03:24 बजे, सूर्योदय 01 से 04:54 बजे, सूर्योदय 01 नवंबर तक
निश्चिता मुहुर्त· 11:39 अपराह्न 12:31 11:39 अपराह्न 12:31 अपराह्न, सुबह 01 नवंबर तक
त्रिपुष्कर योग – 04:57 अपराह्न से 05:39 अपराह्न, प्रातः 01 नवंबर तक
रवि योग- 07:12 प्रातः 05:39 प्रातः से, 01नवम्बर तक
अशुभ काल समय
राहुकाल: 09:18 पूर्वाह्न 10:41 पूर्वाह्न
यमगण्ड: 01:28 बजे से 02:51 बजे तक
आडिल योग: 07:12 बजे से 05:39 प्रातः, प्रातः 01
विडाल योग: प्रातः 06:32 से प्रातः 7:12 तक
गुलिक काल: 06:32 प्रातः से 07:55 प्रातः तक
दुर्मुहूर्त: 06:32 पूर्वाह्न से 07:16 पूर्वाह्न तक
वर्ज्य: 06:25 अपराह्न से 07:55 अपराह्न और 07:16 अपराह्न से 08:01 अपराह्न
बाण: राज – 09:22 बजे तक
भद्रा: 04:57 अपराह्न से 03:51 बजे, 01 नवंबर तक
दिन का चौघड़िया
• काल (अशुभ): सुबह 06:32 बजे से सुबह 07:55 बजे तक
• शुभ (उत्तम): सुबह 07:55 बजे से सुबह 09:18 बजे तक
• रोग (अशुभ): सुबह 09:18 बजे से सुबह 10:41 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक
• चर (सामान्य): दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 01:28 बजे तक
• लाभ (उत्तम): दोपहर 01:28 बजे से दोपहर 02:51 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 02:51 बजे से शाम 04:14 बजे तक
• काल (अशुभ): शाम 04:14 बजे से शाम 05:37 बजे तक
रात्रि का चौघड़िया
• लाभ (उन्नति): शाम 05:32 बजे से रात 07:10 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): रात्रि 07:10 बजे से रात्रि 08:48 बजे तक
• शुभ (उत्तम): रात्रि 08:48 बजे से रात्रि 10:26 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): रात्रि 10:26 अपराह्न से मध्यरात्रि 12:04 पूर्वाह्न (01 नवंबर)
• चर (सामान्य): मध्यरात्रि 12:04 पूर्वाह्न से देर रात 01:42 पूर्वाह्न (01 नवंबर)
• रोग (अशुभ): देर रात 01:42 से 03:20 पूर्वाह्न (01 नवंबर)
• काल (अशुभ): सबेरे 03:20 पूर्वाह्न से प्रातः 04:58 पूर्वाह्न (01 नवंबर)
• लाभ (उन्नति): प्रातः 04:58 से प्रातः 06:36 (01 नवंबर)
दिशाशूल: पूर्व दिशा (आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें)
उपाय: पूर्व दिशा में यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो घर से निकलते समय अदरक, उड़द या काले तिल का सेवन करके ही निकलें
व्रत त्यौहार –
- स्कंद षष्ठी व्रत: आज भगवान कार्तिकेय और स्कंद देव की आराधना का स्कंद षष्ठी व्रत है। इस व्रत से संतान सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।
- शनिवार व्रत एवं शनि-हनुमान पूजन: आज शनिवार होने के कारण शनिदेव एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- कार्तिक मास विशेष: कार्तिक मास में तुलसी पूजन, सूर्य देव को अर्घ्य और दीपदान करना अत्यंत फलदायी माना गया है
आज 31 अक्टूबर 2026 शनिवार राशिफल
मेष राशि-
कोई भी निर्णय लेते समय सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी. अनुकूल समय है, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है. कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा. जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे. प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें. कभी-कभी नकारात्मक विचारों की वजह से मनोस्थिति विचलित रह सकती है.।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 05
वृषभ राशि-
अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसे हासिल करने का उत्तम समय है. कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रह सकता है. इस वहम से अपने आप को निकालें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से लाभदायक बिजनेस का आदान-प्रदान होगा. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी प्रेम प्यार बढ़ाएगी. अत्यधिक काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज,भाग्यशाली अंक- 02
मिथुन राशि-
संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद मिलेगी. महिलाएं अपने आत्मसम्मान को बनाकर रखें. सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें. व्यापार में आवेश और भावुकता में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक रह सकता है. प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, सावधान रहें. काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी,भाग्यशाली अंक- 09
कर्क राशि-
कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच से उनका समाधान निकाल लेंगे. कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे. सोच-समझकर पैसा खर्च करें. व्यवसाय में अपने काम के प्रति बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है. कोई नई व्यवसायिक जानकारी अवश्य मिलेगी. मित्रों से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी. पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं.
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 08
सिंह राशि-
आज आपकी किसी समस्या का निवारण होने वाला है. धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा. अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में अभी सफलता नहीं मिलने वाली है. व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियों में आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई फैसला लेने में सक्षम रहेंगे. विवाहित संबंधों में सामंजस्य रखना जरूरी है. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 01
कन्या राशि-
जल्दी ही आपको अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं. भाग्य आप के पक्ष में है. अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना उचित रहेगा. कारोबार में मार्केट संबंधी कार्यों में तथा संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में अपना समय लगाएं. व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक समस्याओं को घर की व्यवस्था पर हावी ना होने दें. अनियमित खानपान और दिनचर्या की वजह से छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती हैं.
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 07
तुला राशि-
भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी और फलीभूत भी होगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहने के साथ-साथ कुछ ऐसा खर्चा भी सामने आएगा, जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा. ध्यान रखें, ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें. ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक राशि-
किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावना हैं. किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. किसी भी नए कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें. अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे. गलत खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी , भाग्यशाली अंक- 01
धनु राशि-
अपने कार्यों को योजनाबद्ध व क्रमबद्ध करके निपटाते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी. यह समय कोई भी बदलाव संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है. व्यवसाय में कामकाज और जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी. बजट से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ना करें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें.
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 02
मकर राशि-
समय बहुत ही शांतिप्रद व हुनर हासिल करने वाला है. इसका भरपूर सदुपयोग करें. कहीं भी व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें. अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ सके. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-05
कुंभ राशि-
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है. अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है, तो इस विषय पर पुनर्विचार अवश्य करें. व्यवसाय में किसी भी तरह का लेनदेन पक्के बिल द्वारा ही करें. चीटिंग होने की स्थिति बन रही है. विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी,भाग्यशाली अंक- 03
मीन राशि-
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है. अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा. इस समय वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें, कोई नया कार्य ना शुरू करें. पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं.
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 08
