धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

21000 भव्य दिपयज्ञ से जगमगाया श्री मुवाझर माताजी मंदिर परिसर 

नवरात्रि पर सैकड़ों भक्तों ने किए मां के अलौकिक दर्शन लिया आशीर्वाद 

  लदुना।श्री मुवाझर सामाजिक एवं जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में छोटी काशी सीतामऊ से 7 किलोमीटर दूरी पर श्री मुवाझर माताजी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा अष्टमी को पूर्णाहुति के बाद भव्य 21000 दीपदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए 70 किलो साबूदाने की खिचड़ी वितरण की गई दीपदान कार्यक्रम में आस पास के 30 गांवों के श्रद्धालुओं ने मातारानी के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ण होने हेतु दीपदान किया।

कार्यक्रम में अतिथि संत मृत्युंजय चैतन्य स्वामी शिवना तूफान सिंह यादव उत्सव जेन बालेश्वर पाटीदार पंडित जी धुंधड़का लक्ष्मीनारायण पाटीदार शिवराम मालवीय आदि ने दीपदान की शुरुवात की साथ ही दशहरे के पावन पर्व पर मंदिर पर सीतामऊ तहसील के पूर्व सैनिकों द्वारा माताजी मंदिर पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया ओर हर्ष फायर कर दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

समिति सदस्यों ने मातारानी के दरबार में सभी आयोजन को सफल बनाने हेतु श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया एवं सभी के सुख समृद्धि की कामना की समिति अध्यक्ष अर्जुन गहलोत द्वारा बताया गया कि समिति निरंतर मंदिर पर धार्मिक सांस्कृतिक एवं नव निर्माण मंदिर पर निरंतर जारी हैं ।

मंदिर समिति सदस्य दिनेश हरगोड वंदना सेन बलराम हरगोड सुखदेव पाटीदार अशोक गेहलोद बंटी व्यास लक्ष्मीनारायण पाटीदार अनिल धनगर उज्जवल घाटिया महिपाल सिंह भाटी सत्यनारायण पाटीदार कन्हैयालाल पाटीदार शिवराम मालवीय मंदिर पुजारी रामप्रताप माली आदि सहयोगी बंधु गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}