धरने पर बैठे सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था हुई ठप्प, कांग्रेस का मिला समर्थन

धरने पर बैठे सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था हुई ठप्प, कांग्रेस का मिला समर्थन
सीतामऊ। नगर परिषद प्रांगण में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पूरे नगर में सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। नगर के विभिन्न स्थानों पर कचरा खुले में पड़ा है। बस स्टैंड पर कचरे की थैलियां बिखरी पड़ी है। नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर कचरा संग्रहण हेतु लगाए गए डस्टबिन तीन दिनों से कचरे से भरे है। इसमें मच्छर फैल रहे है। स्थानीय लोगो को दुर्गध का सामना भी करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।वाल्मीकि सेना के बैनर तले काम बंद कर धरना दे रहे सफाई कर्मियों को कांग्रेस नेताओं का समर्थन भी मिला। जिला अनुशासन समिति के सदस्य गोविन्द सिंह पंवार, रमेशचन्द्र मालवीया, प्रकाश जैन पटवारी, धर्मेन्द्र शर्मा, संजय वर्मा, राहुल भंभोरिया, गजन काजी, प्रतीक गिरोठिया, भागीरथ भंभोरिया आदि धरना स्थल पर पहुंचे एवं सफाई कर्मियों की मांगो को सुना।हड़ताल को समर्थन करते हुए शासन से सफाई कर्मियों की मांगे पूरी करने की मांग को दोहराया।
शहर कांग्रेस सीतामऊ द्वारा सफाई कर्मचारीयों कि मांगों का समर्थन
सीतामऊ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या के नेतृत्व में सीतामऊ शहर कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारीयों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 05 अक्टूबर से कि जा रही हड़ताल का समर्थन किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने मिडिया को बताया कि सफाई कर्मचारीयों कि सेवा समर्पित भाव कि सेवा है उनकी सेवा से नगर साफ स्वच्छ सुंदर और स्वच्छता कि रेटिंग में अव्वल हो रहें हैं। जिनकी सेवा से सुबह का नजारा सुंदर दिखता हो ऐसे कर्मचारियों कि मांगों को न मानकर सरकार फिजूल खर्ची में लगी हुई है। मैं कांग्रेस कि और से कर्मचारियों कि हड़ताल का समर्थन करता हूं और सरकार से जल्द मांगों पर निर्णय लेने कि मांग करता हूं।
सीतामऊ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या के नेतृत्व में सीतामऊ शहर कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारीयों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 05 अक्टूबर से कि जा रही हड़ताल का समर्थन किया गया।



