समस्यामंदसौर जिलासुवासरा
बसई से मेलखेड़ा मार्ग मे कुरावन से बनी गांव तक रोड़ में मौत के गड्ढे

बसई से मेलखेड़ा मार्ग मे कुरावन से बनी गांव तक रोड़ में मौत के गड्ढे
बसई- बसई से मेलखेड़ा मार्ग मे कुरावन से बनी गांव तक रोड़ पूरी तरह से जर्जर हो चुका है सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें पानी भर जाने से गड्ढे भी दिखाई नहीं देते हैं जिससे बाइक सवार अचानक बाइक गड्ढे में गिर जाती है जैससे बड़ी घटना भी हो सकती है स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों में बाइक गिरने से बाइक के शॉकप ट्यूब रिम और आईल सील खराब हो जाती है कई बार बाइक सवार गिरकर घायल भी हो रहे हैं.! बारिश के बाद हालत और भी खराब हो गई है लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि हादसों को रोका जा सके।



