मंदसौर जिला

नीलेश संघवी दशहरा कमेटी शामगढ़ के अध्यक्ष मनोनीत.

नीलेश संघवी दशहरा कमेटी शामगढ़ के अध्यक्ष मनोनीत.

शामगढ़- आगामी दशहरा पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। विजया दशमी के दिन नगर में श्री राम मंदिर सुवासरा रोड से शुरू होने वाली श्रीरामजी की सवारी जो की गरोठ रोड़ स्थित शांतिकुंज पहुंचकर रावण दहन किया जाता है, उक्त सार्वजनिक दशहरा समिति द्वारा एक बैठक रखी जाकर वर्ष 2026 के लिए कमेटी का गठन किया जाकर अध्यक्ष की घोषणा की गई।

पूर्व पार्षद नीलेश संघवी को 2026 के लिए सार्वजनिक दशहरा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गत वर्ष खाती पटेल समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय को सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की अध्यक्ष पदेन जिम्मेदारी सौपी गई थी। महेश पोरवाल, अर्जुन सोनी, पंकज मुज़ावदिया LG , आशीष मुजावदिया, नितेश धनोतिया, नंदकिशोर कोठारी, महेश दानगढ़, धीरज डबकरा सहीत समिति से जुड़े कई सदस्य पूर्व में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष रहते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। निलेश संघवी को दोबारा यह जिम्मेदारी समिति द्वारा सोपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}