नीमच

पालसोड़ा के शासकीय विद्यालय में 44 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें, विधायक परिहार ने की साइकिल स्टैंड के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा

पालसोड़ा के शासकीय विद्यालय में 44 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें, विधायक परिहार ने की साइकिल स्टैंड के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा

पालसोड़ा -ग्राम पालसोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री जगदीश परमार और सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण ‘गुड्डू’ जाट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की 44 छात्राओं को शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।इस अवसर पर

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कीआज का दिन पालसोड़ा के इस शासकीय विद्यालय के लिए और विशेष तौर पर हमारी लाडली बेटियों के लिए बहुत ही आनंद और गर्व का दिन है। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि आज मुझे इन होनहार 44 छात्राओं को साइकिलें सौंपने का सौभाग्य मिला है।

हमारी सरकार और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का सपना है कि देश की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। पहले हमारी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए या स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता था, जिससे कई बार उनकी पढ़ाई छूट जाती थी। इस साइकिल के मिलने से अब आपकी राह आसान हो गई है। अब दूर-दराज के गांवों से भी बेटियां बिना किसी रुकावट के समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी और अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी।

शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और देश की तकदीर बदल सकती है। मैं आप सभी बेटियों से यही कहूंगा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। सरकार आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

विद्यालय के विकास और बच्चों की सुविधा के लिए मैं घोषणा करता हूँ कि विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड के निर्माण हेतु 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) की राशि विधायक निधि से तुरंत स्वीकृत की जाती है, ताकि बच्चों को अपनी साइकिलें सुरक्षित रखने में कोई असुविधा न हो।कार्यक्रम में डा नरेंद्र शर्मा,शांतिलाल पाटीदार ,पंडित घनश्याम शास्त्री,अर्जुन जाट,राजेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कच्छावा , नंदकिशोर पोरवाल,अनिल राठौर, सत्यनारायण पाटीदार समरथ सेन,सत्यनारायण सेन ,सुनील पुष्करणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन विद्यालय परिवार और छात्र उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन व्यास एवं सत्यनारायण राठौर द्वारा किया गयाकार्यक्रम का आभार शिक्षिका ज्योति शर्मा द्वारा व्यक्ति किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}