नीमचमध्यप्रदेश

कनावटी जिला जेल में उमड़ा बहनों का सैलाब: सलाखों के पीछे बंधा स्नेह का रक्षासूत्र, भावुक हुए बंदी भाई

कनावटी जिला जेल में उमड़ा बहनों का सैलाब: सलाखों के पीछे बंधा स्नेह का रक्षासूत्र, भावुक हुए बंदी भाई

नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कनावटी जिला जेल परिसर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का भावुक दृश्य देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा की थाली और आंखों में खुशी के आंसू लिए दूर-दराज से आई बहनें कतारों में खड़ी नजर आईं।

जेल प्रशासन ने पर्व को देखते हुए मुलाकात की विशेष व्यवस्था की थी। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद बहनों को परिसर में प्रवेश दिया गया। जैसे ही बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, कई भाइयों की आंखें नम हो गईं। बंदियों ने भी बहनों के सिर पर हाथ रखकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।जेल अधीक्षक के मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने और बहनों को बिना किसी परेशानी के मुलाकात कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}