मल्हारगढ़मंदसौर जिला

कल्याण धाम से निकली कल्लाजी राठौड़ की शोभायात्रा

कल्याण धाम से निकली कल्लाजी राठौड़ की शोभायात्रा

मल्हारगढ।प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर कल्लाजी धाम से बेन्ड बाजे और ढोल धमाके के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सबसे आगे बजरंग अखाड़ा उस्ताद रामेश्वर गवरी और महेश बैरागी के नेतृत्व में अखाड़े की बालिकाएं द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा था उसके पीछे गोगा बाबूजी की छड़िया चल रही थी। शोभा यात्रा में ऊंट और घोड़े नृत्य करते हुए भी चल रहे थे साथ में हाथी के साथ विशाल हाथी के साथ महाकाल की सवारी भी आशीर्वाद दे रही थी।

इसके साथ अनेक झाकीयों का प्रदर्शन भी हो रहा था सबसे पीछे कल्ला बाबजी के गादीपति डॉ संजय राठौड़ और उनके साथी देवताओं की टीम आशीर्वाद देते हुए चल रही थी नगर में अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत कियागया है

एवं स्वल्पाहार भी कराया गया शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में नगर वासियों और महिलाओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और कल्लाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद का लाभ लिया।इस अवसर पर थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी जी के मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था शानदार रही। शोभा यात्रा के पीछे पीछे नगर परिषद की टीम की सफाई व्यवस्था प्रशंसनीय रही शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कल्ला जी मंदिर पहुंची जहां पर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}