21 अगस्त से दीपाखेड़ा में अंबाजी धाम निपानिया गुरुजी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा

21 अगस्त से दीपाखेड़ा में अंबाजी धाम निपानिया गुरुजी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा
लदुना। सीतामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम दिपाखेड़ा में श्री अंबाजी धाम निपानिया की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के पश्चात 21 अगस्त से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीतामऊ -चौमहला रोड़ स्थित खेल परिसर दिपाखेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञानामृत गंगा श्री अंबाजी धाम निपानिया के राष्ट्रीय कथा वाचक निपानिया सरकार (कुंवर जितेंद्र बन्ना सा) के मुखारविंद से प्रवाहित होगी।26 अगस्त 2026 बुधवार को विशाल भंडारा महाप्रसादी शाम 4 बजे से तथा रात्रि 07 बजे दिव्य दरबार का आयोजन होगा। तथा 27 अगस्त 2026 गुरुवार को कथा पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। कथा आयोजक ग्रामवासियों ने सभी धर्म प्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर ज्ञानामृत लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया।



