मंदसौर जिलासीतामऊ

महाकाल मुक्तिधाम में 251 पौधों के महा पौधारोपण का आयोजन 9 अगस्त रविवार को, नागरिकों से सहभागिता की अपील

महाकाल मुक्तिधाम में 251 पौधों के महा पौधारोपण का आयोजन 9 अगस्त रविवार को, नागरिकों से सहभागिता की अपील

सीतामऊ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से श्री महाकाल मुक्ति धाम समिति, सीतामऊ द्वारा आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को श्री महाकाल मुक्ति धाम परिसर, क्यामपुर रोड, सीतामऊ में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।

समिति द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत 251 फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना है।

समिति ने नगर के सभी गणमान्य अतिथियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है। समिति का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। श्री महाकाल मुक्ति धाम समिति ने सभी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}