छोटी काशी में ढोल ढमाके बैंड बाजे के साथ निकली कलश पोथी यात्रा के साथ प्रारंभ हुई शिवमहापुराण कथा

छोटी काशी में ढोल ढमाके बैंड बाजे के साथ निकली कलश पोथी यात्रा के साथ प्रारंभ हुई शिवमहापुराण कथा



सीतामऊ। छोटी काशी सीतामऊ में शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस 01 अगस्त शनिवार को नगर की आराध्य देवी मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत एवं भक्तजनों ने कथा प्रवक्ता गुरुदेव डॉ मिथिलेश जी नागर का स्वागत अभिनंदन कर रथ बग्गी में पदार्पण करा कर ढोल ढमाके बेंड बाजे के साथ कलश पोथी यात्रा प्रारंभ होकर गणपति चौक, महावीर चौक, लोहारी चौक, आजाद चौक, सदर बाजार होकर पोस्ट आफिस मार्ग से कथा स्थल पंथी जी मंदिर रामेश्वर हनुमान धाम पहुंची।
कलश पोथी यात्रा का जगह जगह समाजसेवी जनों जनप्रतिनिधि गणों भक्तों नागरिकों ने फुल बरसा कर स्वागत किया। इस अवसर पर कलश यात्रा में भक्त जन बारी बारी से शिवपुराण पोथी को नमन कर अपने अपने सिर पर धारण कर नाचते हुए जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ से जीवन को आनंदमय बनाएं रखने कि प्रार्थना कर रहे थे।
कथा स्थल पर कलश पौथी यात्रा का समापन होकर आयोजक यजमानों द्वारा शिवपुराण पोथी को व्यास पीठ पर पदरा कर पूजा अर्चना की तथा सामुहिक महाआरती के साथ सात दिवसीय शिवपुराण कथा महोत्सव का डा मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से प्रारंभ हुई।कथा के प्रथम दिवस पर मंगलाचरण, शिव महिमा, और शिव नाम की महत्ता का वर्णन किया और भगवान शिव परिवार कि वंदना और भगवान शिव के निराकार से साकार रूप तथा डॉ नागर जी ने कहा कि उनके स्वरूप का श्रवण कराया गया।शिव के सगुण और निर्गुण स्वरूप, शिव की आराधना कि जाती है।ब्रह्माजी ने बताया कि पहले भगवान शिव निर्गुण, निर्विकल्प, और निर्विकारी थे।शिव पुराण कथा सुनने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में शांति व भक्ति का संचार होता है।
इस अवसर पर नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, विष्णु राठौर, रामलाल जाट, गोपाल जाट मुकेश चौरड़िया, सुनील परमार, विवेक सोनगरा, सुनील पागानी,पर्व मराठा, प्रशांत चतुर्वेदी घनश्याम राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सोनी, नवीन विश्वास द्विवेदी, कैलाश घाटिया काका लक्ष्मीनारायण मांदलिया, सुर्यप्रकाश आंजना नीमा, राधेश्याम जोशी, गोविंद सांवरा , भूपेन्द्र राजपुरोहित नरेंद्र दुबे, राजेन्द्र राठौड़, दिनेश वर्मा, विजय गिरोठिया, प्रभुलाल राठौर, संजय भंसाली, विजय उमठ, राजेन्द्र देतरिया डॉ गोवर्धनलाल दानगढ़, संजय सोनी, दिपक टांकवाल घनश्याम कामरिया संग्राम सिंह राठौर रोहित द्विवेदी, टांक हेमंत जैन, रोहित गुप्ता, दिनेश गुप्ता सहित मातृशक्ति पुरुष उपस्थित रहें इस अवसर पर एसडीओपी दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी कमलेश प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।


