छोटी काशी सीतामऊ में सावन के पहले सोमवार पर महाशिवाभिषेक आज, महाआरती के बाद होगी महाप्रसादी

छोटी काशी सीतामऊ में सावन के पहले सोमवार पर महाशिवाभिषेक आज, महाआरती के बाद होगी महाप्रसादी
सीतामऊ। धर्म और शिक्षा कि नगरी छोटी काशी सीतामऊ में सावन माह के प्रथम सोमवार पर सीतामऊ के प्रसिद्ध श्री जबरिया हनुमान मंदिर, बस स्टैंड परिसर स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। जबरिया हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में 3 अगस्त 2026, सोमवार को भगवान शिव का महारुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार शाम 5 बजे महारुद्राभिषेक, 7 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार तथा रात्रि 8 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में सर्राफा एसोसिएशन सीतामऊ सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता निभाएगी। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने और महाप्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। साथ ही बताया गया कि जो श्रद्धालु महारुद्राभिषेक में बैठकर पूजन करना चाहते हैं, वे मंदिर के पुजारी अथवा समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। सावन के पहले सोमवार पर होने वाले इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शिवभक्तों में विशेष उत्साह का माहौल है।



