मंदसौरमध्यप्रदेश

मल्हारगढ़ विधानसभा को सौगात : नारायणगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को केबिनेट से मिली स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कैबिनेट का आभार प्रकट किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में हमारे मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायणगढ़ में न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति के पश्चात नारायणगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य स्टाफ की स्थापना सुनिश्चित होगी। इस हेतु  न्यायाधीश सहित कुल नौ पद स्वीकृत किये गए हैं। नारायणगढ़ न्यायालय परिसर में उपलब्ध भवन में यह न्यायालय संचालित होगा।

यह निर्णय न्याय प्रक्रिया को सुलभ करेगा और नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।

मैं  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए मध्य प्रदेश कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

यह सौगात जनसुविधाओं के निरंतर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सौगात पर सभी नागरिकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस स्वीकृति पर सभी अभिभाषक साथियों को भी बधाई,

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}