गरोठमंदसौर जिला

बिना सूचना सुबह 8 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया का औचक निरीक्षण

वार्डों की समस्याएं मौके पर सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश

सतीश शर्मा

गरोठ– नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया के सजग एवं कुशल नेतृत्व में नगर विकास को गति देने की दिशा में मंगलवार सुबह 8 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के वार्ड क्रमांक 13, 10, 8 एवं 5 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, संबल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया ने प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए, कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) गिरीश शर्मा ने भी वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव है, उनका तुरंत निराकरण किया जाएगा तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

तकनीकी विषयों का निरीक्षण करते हुए इंजीनियर आशीष दायमा ने भी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा कि नगर की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन तभी प्रभावी बनता है, जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं मैदान में उतरकर लोगों की समस्याएं सुनें। इसी उद्देश्य से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आए और आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे नगर में विकास कार्यों और जनसेवा के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}