मंदसौरमंदसौर जिला

डीजे बजाने की बात पर हुए विवाद में घायल व्यक्ति कि इलाज के दौरान मृत्यु पर धरना 

डीजे बजाने की बात पर हुए विवाद में घायल व्यक्ति कि इलाज के दौरान मृत्यु पर धरना

मंदसौर। जिले के गांव माल्या खेड़ी में तेज आवाज में डीजे बजाने की बात पर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसको उदयपुर रेफर किया गया था उक्त घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है परिजनों और ग्रामीण लोगों की जमा भीड़ मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया।श्री चौहान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेश चौहान के पिता थे। 17 जुलाई की रात 11 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम के लिए मंदसौर पुलिस को उदयपुर बुलाया गया है।

वर्तमान में मृतक के परिजन व गांववासी मंदसौर गांधी चौराहा पर धरना दे रहे हैं।उनकी न्याय कि मांग कि गई।

उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को मंदसौर के समीप ग्राम माल्याखेड़ी के निवासी श्री भेरूलाल जी चौहान के साथ मारपीट की गई। उन्हें गंभीर हालत में उदयपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी अनुसार 9 जुलाई को मंदसौर के समीप ग्राम माल्याखेड़ी के निवासी श्री भेरुलाल जी चौहान के साथ मारपीट की घटना हुई थी, उन्हें गंभीर अवस्था में उदयपुर सिविल अस्पताल में एडमिट कराया था, श्री चौहान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिले के अध्यक्ष श्री राजेश चौहान के पिता जी हैं,गत 17 जुलाई की रात 11 बजे उपचार के दौरान उनकी उदयपुर में हो गई है, मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर सिविल हॉस्पिटल उदयपुर कि यह अपेक्षा है कि मंदसौर से पुलिस पहुंचे, श्री राजेश चौहान ने सारी घटना की जानकारी दी, जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मिना को अवगत करा दिया गया है, श्री मीना ने तत्काल पुलिस की टीम को उदयपुर सिविल अस्पताल भेज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर मंदसौर लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}