मध्यप्रदेशरतलाम

मीनाक्षी  राठौर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला महिला संयोजक नियुक्त

नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति से संगठन को रतलाम में मजबूती प्रदान होगी- राजकुमार हरण

      रतलाम (नि प्र) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन के अंतर्गत मीनाक्षी राठौर को जिला महिला संयोजक नियुक्त  किया गया हे। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के *जिला अध्यक्ष  राजकुमार हरण द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के मार्गदर्शन एवं जिला महिला अध्यक्ष सोनू सोलंकी एवं जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र हरारिया की अनुशंसा पर की गई। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारी का पुष्प माला से सम्मान किया गया

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन विगत कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा तथा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।

मीनाक्षी  राठौर  की इस नियुक्ति पर राजकुमार हरण, जगदीश चंद्र हरारिया, कनकमल चोरडिया, आनंदीलाल लोढ़ा, शैलेंद्र श्रीश्रीमाल, आशीष सकलेचा, प्रतीक लोढ़ा , सोनू सोलंकी, राहुल छाजेड़, शैलेंद्र जोशी (सोहनगढ़), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमन्त जैन इन्दौर जिला उपाध्यक्ष, मानक मोदी नीमच जिला अध्यक्ष, श्रीमती पिंकी ठाकुर नीमच महिला अध्यक्ष, साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि इनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियाँ और भी प्रभावी ढंग से संचालित व प्रचारित होंगी। उक्त जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}