भानपुरामंदसौर जिला
गाँधीसागर की सांयकालीन मनोहरम छटा

गाँधीसागर की सांयकालीन मनोहरम छटा
गांधीसागर। प्रकृति हमें कई जगह जीवन को आनंद प्रदान करती है बस उसको महसूस करने वाला चाहिए। प्रकृति का ऐसा ही आनंद का मनोहरम दृश्य देखने को मिला जिसमें सांझ की गुलाबी आभा में नहाया, पहाड़ियों से घिरा गाँधीसागर जलाशय प्रकृति की अनुपम सुंदरता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। शांत जलराशि पर बिखरती सूर्यास्त की सुनहरी किरणें और किनारे पर ठहरी नौकाएँ इस मनोरम दृश्य को और भी आकर्षक बना रही हैं। यह नज़ारा न केवल मन को सुकून देता है, बल्कि गाँधीसागर की प्राकृतिक समृद्धि और सौंदर्य की अनूठी पहचान भी है।
पूरन माटा ने इस प्रकृति को अपने मोबाईल कैमरे से शुट कर “सांझ के रंगों में सजा गाँधीसागर जलाशय — प्रकृति की गोद में शांति, सौंदर्य और सुकून का अद्भुत संगम।”



